Homeराजनीतिप्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस, भारत आते ही होंगे गिरफ्तार: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल...

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ लुकआउट नोटिस, भारत आते ही होंगे गिरफ्तार: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में SIT ने जल्द पेश होने को कहा

SIT ने उन्हें यौन शोषण के मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। हालाँकि, उन्होंने इसका जवाब एक पत्र से दिया था कहा था कि वह अपना बचाव अपने वकील के माध्यम से करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनके वकील ने SIT से सात दिन का समय माँगा था।

यौन शोषण सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण मामले की जाँच कर रही SIT ने उन्हें लुकआउट नोटिस जारी किया है। इससे पहले SIT ने उनको पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। प्रज्वल रेवन्ना वर्तमान में विदेश में हैं।

जानकारी के अनुसार, महिला आयोग के पत्र के बाद यौन शोषण के आरोपों पर बनाई गई SIT ने देश के सभी एयरपोर्ट, समुद्री पोर्ट और सीमाओं पर उनकी तलाश के लिए यह लुकआउट नोटिस जारी किया है।

SIT ने उन्हें यौन शोषण के मामले में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। हालाँकि, उन्होंने इसका जवाब एक पत्र से दिया था कहा था कि वह अपना बचाव अपने वकील के माध्यम से करेंगे। उनके वकील ने SIT से सात दिन का समय माँगा था।

गौरतलब है कि कर्नाटक के हासन से जेडीएस के सांसद और 2024 लोकसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना के आपत्तिजनक वीडियो कथित तौर पर सामने आए हैं। इन वीडियो में उनके महिलाओं से दुराचार करने का आरोप है। उन पर महिलाओं को धमकाने और प्रताड़ित करने का भी आरोप है। उनके खिलाफ इस मामले में एक शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।

प्रज्वल रेवन्ना हासन में मतदान के बाद बेंगलुरु से जर्मनी चले गए थे। इस मुद्दे के तूल पकड़ने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इस मामले में SIT जाँच के आदेश दिए थे। जेडीएस ने भी प्रज्वल को पार्टी से निलंबित कर दिया है। प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जाँच के लिए महिला आयोग ने भी पत्र लिखा था।

प्रज्वल रेवन्ना मामले में कॉन्ग्रेस पर ढिलाई बरतने के आरोप भी लगे हैं। प्रज्वल के पूर्व ड्राइवर ने एक मीडिया संस्थान को बताया था कि उसने प्रज्वल की यह वीडियो कई महीने पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को दी थी लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई और अब मामला सामने आया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -