Homeदेश-समाजहैदर से हरि नारायण बनने पर इस्लामिक कट्टरपंथी देने लगे जान से मारने की...

हैदर से हरि नारायण बनने पर इस्लामिक कट्टरपंथी देने लगे जान से मारने की धमकी, घर पर किया पथराव: इंदौर में पड़ोसी जीने नहीं दे रहे, सुरक्षा की गुहार

हैदर शेख से हरि नारायण बने व्यक्ति तो उसके कट्टरपंथी मुस्लिम पड़ोसी ही जीने नहीं दे रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में सनातन धर्म से प्रभावित होकर हैदर शेख ने इस्लाम त्याग दिया एवं पूरे विधि-विधान ने कानूनी रूप से हिंदू धर्म अपना लिया और हैदर शेख से हरि नारायण बन गए। लेकिन अब उन्हें उनके कट्टरपंथी मुस्लिम पड़ोसी ही जीने नहीं दे रहे हैं। उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यही नहीं, उनके घर पर पथराव भी किया गया। उन्होंने पुलिस में सुरक्षा से गुहार लगाई है। हरि नारायण का कहना है कि वो अपने घर भी नहीं जा रहे हैं।

बता दें कि इंदौर जिले के खजराना मंदिर में 27 अप्रैल 2024 को 8 मुस्लिम व्यक्तियों ने हिंदू धर्म अपना लिया। अब धर्म परिवर्तन कर हैदर शेख से हरि नारायण बने एक शख्स ने आरोप लगाया है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके घर पर हमला किया है। इस हमले के बाद हरि नायायण ने शिकायती आवेदन भी दिया है। हरि नारायण खजराना क्षेत्र में रहते हैं। हरि नारायाण ने अब इस मामले में थाने में शिकायत दी है। इस शिकायत में हरि नारायण ने कहा है कि धर्म परिवर्तन करने की वजह से मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने उनको धमकी दी गई और उनके घर पर पत्थर से हमला किया गया।

अपनी शिकायत में हरि नारायण ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। धमकी मिलने की वजह से उन्हें कही आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। हरि नारायण ने अपने आवेदन में कहा है कि उसने 27 अप्रैल को खजराना मंदिर परिसर में धर्म परिवर्तन किया था और वो हैदर से हरि नारायण बन गए थे। जिसके बाद से लगातार उन्हें मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी  दी जा रही है।

उसने बताया है कि इस घटना को लेकर उसने इंदौर कलेक्टर को भी 29 अप्रैल को जानकारी दी थी। लेकिन इसके बाद उनके घर पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया और उन्हें मारने की कोशिश भी की गई। घर पर पत्थर फेंकने के बाद कई शीशे भी टूट गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तृषा कृष्णन और CM विजय पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, पहले भी महिलाओं पर दे चुके हैं विवादित बयान:...

DMK नेता और पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन ने CM सी जोसेफ विजय की आलोचना करते हुए एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की है।

अभिनव पांडे से मिलिए: जंतर-मंतर आंदोलन का मुखर ‘एक्टिविस्ट’, जिसने झारखंड पेपर लीक मामले पर साधी चुप्पी

अभिनव पांडे ने झारखंड छात्र विरोध प्रदर्शन के बारे में बात की है, लेकिन न तो इस्तीफे की माँग करने वाला कोई अभियान चलाया गया और न ही हेमंत सोरेन सरकार पर अपने शिक्षा मंत्री को हटाने का दबाव बनाया।
- विज्ञापन -