Homeविविध विषयमनोरंजनजिस नुसरत भरुचा को इजरायल ने हमास आतंकियों से बचाया, अब वही इंस्टाग्राम पर...

जिस नुसरत भरुचा को इजरायल ने हमास आतंकियों से बचाया, अब वही इंस्टाग्राम पर गाजा के लिए लगा रही स्टोरी: 36 घंटे फँसी तो रोती थी, अब फिलिस्तीन के लिए उमड़ा प्यार

वो वहाँ हमास के हमले के कारण 36 घंटों तक फँसी रही थीं। वो अपनी फिल्म 'अकेली' की स्पशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए 'हाफिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में पहुँची थीं।

फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा’ (2010) से चर्चा में आईं अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने भी कई अन्य सेलेब्स की तरह फिलिस्तीन के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। ‘All Eyes On Rafah’ वाली इस इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए गाजा पट्टी में स्थित रफ़ा में इजरायल के हमले की निंदा की गई है। हम यहाँ नुसरत भरुचा का जिक्र इसीलिए कर रहे हैं, क्योंकि जब अक्टूबर 2023 में फिलिस्तीन स्थित हमास के आतंकियों ने इजरायल में घुस कर 1100 निर्दोषों को मार डाला था और यहूदी मुल्क पर 5000 रॉकेटों से हमला किया गया था, तब वो इजरायल में ही थीं।

इजरायल से लौट कर आने के बाद खुद ‘प्यार का पंचनामा’ फिल्म सीरीज की अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने इसे कभी न भूलने वाली और निरुत्साहित करने वाली घटना करार दिया था। वो वहाँ हमास के हमले के कारण 36 घंटों तक फँसी रही थीं। वो अपनी फिल्म ‘अकेली’ की स्पशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए ‘हाफिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में पहुँची थीं। जब वो वहाँ से लौटने ही वाली थीं, तभी ये हमला हो गया। बम और सायरन की आवाज़ों के बीच उन्हें एक सुरक्षित शेल्टर में ले जाया गया।

होटल के बेसमेंट में ही वो शेल्टर बना हुआ था। होटल से 2 किलोमीटर की ही दूरी पर भारतीय दूतावास स्थित था, लेकिन उस समय ये दूरी तय करनी भी खतरे से खाली नहीं थी। नुसरत भरुचा होटल के शेल्टर से ही मदद के लिए लोगों को फोन कॉल कर रही थीं। उनका कहना था कि उस दौरान इजरायल और भारत के दूतावासों ने उनकी मदद की। इजरायल के एक टैक्सी ड्राइवर ने उनकी मदद की, वहाँ के फ़िल्मी लोगों ने कॉल किया, होटल के कर्मचारियों ने उनका ख्याल रखा।

जब नुसरत भरुचा वहाँ से लौटी थीं, तब उन्हें टैग कर के मुंबई स्थित इजरायली दूतावास ने लिखा भी था कि हम आपको अकेले नहीं छोड़ेंगे। नुसरत भरुचा को उस दौरान एयरपोर्ट ले जाया गया था और किसी अन्य देश की फ्लाइट में उन्हें बिठाया गया। उन्होंने खुद बताया था कि उस दौरान कई बार वो रोने लगती थीं। उन्होंने भारत सरकार के साथ-साथ तब इजरायल को भी धन्यवाद दिया था। ‘सोनू के टिट्टू की स्वीटी’ (2018) और ‘राम सेतु’ (2022) में काम कर चुकीं अभिनेत्री अब इजरायल के विरोधी फिलिस्तीन के लिए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?

राष्ट्रगान के बराबर ही ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगीत का जो दर्जा देना चाहते थे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, मोदी सरकार दे रही वही ‘सम्मान’: जानिए...

मोदी सरकार देस के पहले राष्ट्रपति के सपने को पूरा करने जा रहे हैं। वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के रूप में सम्मान दिलाने की लालसा देश के बड़े-बड़े नेताओं की थी।
- विज्ञापन -