Homeदेश-समाज'सलाम वालेकुम' के जवाब में 'जय श्रीराम' कहने पर हिंदू परिवार को पीटा: पीड़ित...

‘सलाम वालेकुम’ के जवाब में ‘जय श्रीराम’ कहने पर हिंदू परिवार को पीटा: पीड़ित का दावा- घर में घुस गए थे 150-200 रोहिंग्या, की तोड़फोड़; बंगाल BJP ने जारी की वीडियो

\वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा बंगाल ने लिखा, "निमता पाइकपारा के वार्ड 5 के निवासी बिस्वजीत मंडल के घर में 150-200 रोहिंग्याओं ने घुसकर तोड़फोड़ की, उनका सामान तोड़ दिया और उनकी मूर्तियाँ तोड़ दीं।"

पश्चिम बंगाल में एक हिंदू परिवार पर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि ये हमला निमता पाइकपारा में हुआ। हमले के दौरान रोहिंग्याओं की भीड़ ने घर में घुस देवी-देवताओं की मूर्ति तोड़ी। साथ ही उस घर के व्यक्ति को भी मारा जिससे उनका विवाद हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल ईकाई ने अपने ट्वीट में एक वीडियो शेयर की है। ये वीडियो उसी घर की हैं जहाँ पर हमला हुआ। वीडियो में पीड़ित पक्ष अपना दर्द साझा करता दिख रहा है।

वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा बंगाल ने लिखा, निमता पाइकपारा के वार्ड 5 के निवासी बिस्वजीत मंडल के घर में 150-200 रोहिंग्याओं ने घुसकर तोड़फोड़ की, उनका सामान तोड़ दिया और उनकी मूर्तियाँ तोड़ दीं।”

भाजपा बंगाल ने पूछा, “उनका (बिस्वजीत मंडल) अपराध क्या था? सिर्फ ये कि जब एक मुस्लिम व्यक्ति ने उन्हें “सलालम वालेकुम” कहकर अभिवादन किया, तो उन्होंने ‘जय श्री राम’ कहकर जवाब दिया। तभी जिहादियों द्वारा समर्थित इन रोहिंग्याओं ने उन पर हमला कर दिया।”

बताया जा रहा है कि ये हमला रात में परिवार पर हुआ। इस दौरान घर में घुसकर जब भीड़ तोड़फोड़ कर रही थी और मारपीट कर रही थी तो वहाँ महिला ने उनके हाथ पाँव पकड़कर उन्हें छोड़ने को कहा लेकिन उन्हें गलत जगह हाथ लगाया गया और धमकी दी गई कि जल्द से जल्द वो उस जगह को खाली कर दें वरना वो दोबारा आएँगे।

बता दें कि बंगाल में हिंदू परिवार पर जिस तरह हमले की खबर है वैसी खबर कुछ दिन पहले बांग्लादेश से आ रही थी। वहाँ हिंसक भीड़ हिंदुओं के घर को चुन-चुनकर निशाना बना रही थी। मंदिरों को तोड़ा-फोड़ा जा रहा था। लूटपाट हो रही थी। बच्चों के अपहरण किए जा रहे थे। तमाम हिंदुओं के सड़कों पर उतरने के बाद ये हिंसा रुकी थी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -