Homeविविध विषयअन्य15 की उम्र में ISIS से लगाव, आतंकी से शादी... 2 बच्चों के साथ...

15 की उम्र में ISIS से लगाव, आतंकी से शादी… 2 बच्चों के साथ अब 19 साल की जर्मन घर लौटने को बेताब

आईएसआईएस में शामिल होने को वह अपनी सबसे बड़ी गलती बताते हुए कहती हैं कि वह अब अपने परिवार के पास जर्मनी लौटना चाहती हैं, उन्हें अपनी इस हरक़त पर बहुत पछतावा है।

आतंकवादी संगठन ISIS में शामिल हुईं जर्मनी की 19 साल की लियोनोरा अब अपने घर लौटना चाहती हैं। वह जब 15 साल की थीं तब उन्होंने अपना घर छोड़कर ISIS ज्वाइन किया था। आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए अमेरिकी सैनिक लगातार सीरिया और ईराकी सीमा के पास मैजूद ISIS के आतंकियों खि़लाफ़ लड़ रहे हैं।

लियोनोरा फिलहाल यहाँ के एक नजदीकी गाँव में रह रही हैं, जो अमेरिकी सैनिकों के कब्जे में है। बता दें कि, लियोनोरा की तरह हजारों बच्चों और परिवारों के भविष्य का कुछ पता नहीं है कि क्या होगा? लियोनोरा के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। वह रोते हुए बताती हैं कि वह जब 15 साल की थी तब वह सीरिया आई थी, उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था।

लियोनोरा कहती हैं कि ‘अब समय आ गया है जब घर लौट जाया जाए।’ वह कहती हैं, मैं पहले आतंकवादी समूह डी-फैक्टो सीरियाई के लिए एक गृहणी के तौर पर काम करती थी। बता दें कि सीरिया के कुर्दिश अधिकारियों ने ISIS के सैकड़ों लड़ाकों को फ़िलहाल हिरासत में रखा है। साथ ही उनके हजारों पत्नियों और बच्चों को विस्थापितों के शिविरों में रखा गया है।

कुर्द के अधिकारी बार-बार पश्चिमी सरकारों से अपने इन नागरिकों को वापस लेने के लिए कहते रहे हैं। लेकिन उनकी सरकार कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। लियोनोरा बताती हैं कि उन्होंने जर्मनी के आतंकी मार्टिन लेमके से शादी की थी और उनकी तीसरी पत्नी बनीं थीं।

बता दें कि, अमेरिकी सुरक्षाबलों ने उनके पति लेमके को हिरासत में ले रखा है। वह दावा करती हैं कि लेमके ने ISIS के लिए एक तकनीशियन के रूप तकनीकी सामान, कंप्यूटर, मोबाइल की मरम्मत का काम किया। वह कहती हैं कि अब वह अपनी जिंदगी आजादी से जीना चाहती हैं, आईएसआईएस में शामिल होने को वह अपनी सबसे बड़ी गलती बताते हुए कहती हैं कि वह अब अपने परिवार के पास जर्मनी लौटना चाहती हैं, उन्हें अपनी इस हरक़त पर बहुत पछतावा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अंतरिक्ष में भी अमेरिका-रूस टकराव: ISS में ‘एयर लीक’ को लेकर भिड़े दोनों देश, समझें- सबसे महँगी अंतरिक्ष प्रयोगशाला के संकट की पूरी कहानी

रूसी मॉड्यूल में बढ़ते एयर लीक के बीच NASA ने एहतियातन 5 अंतरिक्ष यात्रियों को ड्रैगन कैप्सूल में 'सेफ हेवन' लेने का निर्देश दिया। क्यों- ISS में आमने-सामने आए US-रूस?

‘वीडियो बनाकर फैसला वापस लो’: दाऊदी बोहरा विवाद में पूर्व जस्टिस के परिवार को मिल रहीं श्मशान की धमकियाँ, लंदन में बेटी पर हमला;...

रिटायर्ड जस्टिस गौतम पटेल और उनके परिवार को दाऊदी बोहरा उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले के बाद पिछले 10 महीने से लगातार धमकियाँ मिल रही हैं।
- विज्ञापन -