महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार (28 जनवरी 2026) सुबह को प्लेन क्रैश में मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वे चुनाव प्रचार के लिए बारामूता पहुँचे थे। लैंडिंग के वक्त विमान जमीन से टकरा गया, जिससे पूरे विमान में आग लग गई। विमान के जलने का वीडियो भी सामने आया है।
#BREAKING: DGCA confirms no survivors in Baramati plane crash in which Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar was on board. 5 people – 3 passengers 1 pilot 1 crew killed in the crash. pic.twitter.com/0f7ex3ssf6
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) January 28, 2026
हादसे के बाद विमान में आग लग गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। मौके पर पहुँचे दमकल विभाग के लोगों ने आग को बुझाया। सामने आई वीडियो में विमान जलकर खाक दिखाई दे रहा है। पास में हादसे में मारे गए लोगों के शव भी रखे हुए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
वहीं DGCA ने पुष्टि की है कि हादसे में प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक पायलट, 3 सवारी और एक चालक दल का सदस्य शामिल है। प्लेन में डिप्टी सीएम अजित पवार भी सवार थे। उनकी भी मौत हो गई है। शुरुआती जानकारी के हादसे के पीछे की वजह कोहरा बताया गया है। कोहरे के चलते विमान अपनी दिशा में नहीं जा पाया।

