Homeदेश-समाजउठना-बैठना-बोलना-मिलना… सबकी मिलती है प्रॉपर ट्रेनिंग: मिस्टर फैजू ने 'The 50' में खोला जो...

उठना-बैठना-बोलना-मिलना… सबकी मिलती है प्रॉपर ट्रेनिंग: मिस्टर फैजू ने ‘The 50’ में खोला जो राज, उससे बीवी को धर्मान्तरित करने वाला अदनान कर पाया हिन्दू लड़की से बात

फैजू ने सोशल मीडिया ग्रुप 'टीम 07' की ग्रूमिंग को लेकर जो बातें कही हैं और अदनान शेख का रिद्धि जाधव से निकाह तक, जिन्होंने निकाह से पहले इस्लाम कबूल कर लिया, ये सब मिलकर अब एक बड़े सवाल खड़े करते हैं। ये सवाल हैं लोगों की प्रशंसा, दूसरों के प्रभाव और अपनी पहचान से जुड़े हुए।

मैं कभी-कभी ‘द 50’ नाम का एक रियलिटी शो देखता हूँ, जिसमें इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटी अलग-अलग टास्क करते हैं। वे यह सब अपने लिए नहीं, बल्कि अपने फैंस के लिए पैसे जीतने के उद्देश्य से करते हैं। यह ऐसा कार्यक्रम नहीं है जिसे बौद्धिक रूप से समृद्ध होने के लिए देखा जाए। ज्यादातर समय यह सिर्फ हल्का-फुल्का, बिना दिमाग लगाए देखने वाला मनोरंजन होता है, जिसे लोग दिनभर की थकान के बाद आराम करने के लिए देखते हैं।

यह वही तरह का शो है जिसे आप तब लगाते हैं जब आप थोड़ी देर के लिए अपने दिमाग को आराम देना चाहते हैं। हालाँकि, कई बार ऐसा साधारण मनोरंजन भी अनजाने में कुछ कहीं ज्यादा असहज और चिंताजनक बातें सामने ला देता है।

बातचीत के दौरान फैजल शेख, जिन्हें लाखों लोग ‘मिस्टर फैजू’ (Mr Faisu) के नाम से जानते हैं, उसने अन्य प्रतिभागियों के साथ अपनी लोकप्रियता और एक इन्फ्लुएंसर के रूप में अपनी यात्रा पर चर्चा करते हुए अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स के लोकप्रिय होने के बाद चीजें कैसे बदलीं।

उसी बातचीत में उन्होंने एक ऐसी बात कही जो मेरे मन में रह गई। उन्होंने बताया कि जिस कंपनी के साथ उन्होंने समझौता किया था, उसने उनके ग्रूमिंग पर काफी खर्च किया था। उनके अनुसार, वे ऐसी कक्षाओं में शामिल हुए जहाँ उन्हें सही तरीके से खाना, बैठना, सार्वजनिक जगहों पर व्यवहार करना और खुद को एक सज्जन के रूप में प्रस्तुत करना सिखाया गया।

पहली नजर में यह सिर्फ सोशल मीडिया की हस्तियों के लिए ट्रेनिंग जैसा लगता है। यहाँ तक कि सेलिब्रिटीज और कुछ अमीर परिवारों के बच्चे भी ऐसी ट्रेनिंग लेते हैं। ये लोग अक्सर एक प्रतियोगी माहौल में काम करते हैं, जहाँ प्रस्तुति का महत्व कंटेंट जितना ही होता है। इस नजरिए से देखें तो ग्रूमिंग, खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की प्रक्रिया का एक सामान्य हिस्सा भर है।

हालाँकि, जितना अधिक मैंने उस बात के बारे में सोचा, उतना ही यह विचार असहज लगने लगा। क्योंकि ग्रूमिंग सिर्फ खाने-पीने के तौर-तरीकों तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह एक व्यक्तित्व गढ़ने की प्रक्रिया होती है।

इन्फ्लुएंसर की ग्रूमिंग और एक आदर्श पब्लिक इमेज का निर्माण

फैजल के बयान में एक छोटी-सी बात खास ध्यान देने लायक है। जब उसने ग्रूमिंग क्लासेस का जिक्र किया, तो उसने खुद के लिए मैं नहीं, बल्कि बार-बार ‘हम’ शब्द का इस्तेमाल किया। यानी यह ट्रेनिंग सिर्फ उनकी ही नहीं हुई थी, बल्कि एक पूरे समूह के साथ हुई थी और वह समूह था प्रसिद्ध सोशल मीडिया कलेक्टिव ‘टीम 07’, जो टिकटॉक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स के जरिए साथ-साथ लोकप्रिय हुआ।

अगर उनके समूह को इस तरह ग्रूम किया गया था, तो यह मानना गलत नहीं होगा कि और भी निवेशक दूसरे इन्फ्लुएंसर्स या उनके समूहों को इसी तरह तैयार कर रहे होंगे। समय के साथ हमने यह भी देखा है कि ये इन्फ्लुएंसर्स कुछ साल पहले जैसे होते हैं, कुछ समय बाद ये उससे काफी अलग हो जाते हैं। उन्हें कैसे बैठना है, खाना है और सज्जन की तरह व्यवहार करना है सिखाने वाली ये क्लासेस दरअसल पूरे इन्फ्लुएंसर इकोसिस्टम को एक खास तरीके से ढालने की सुनियोजित कोशिश का हिस्सा होती हैं।

सिर्फ एक इन्फ्लुएंसर होने के नजरिए से देखें, तो अच्छे व्यवहार सीखने में कोई बुराई नहीं है। बल्कि ऐसे समय में, जब कई ऑनलाइन हस्तियाँ सस्ती लोकप्रियता और अश्लीलता के सहारे आगे बढ़ती हैं, अनुशासन और शालीनता का विकास सकारात्मक भी लग सकता है।

लेकिन ग्रूमिंग का एक दूसरा पहलू भी है यह एक सोच-समझकर बनाई गई सार्वजनिक छवि तैयार करती है। एक ऐसा इन्फ्लुएंसर जो विनम्र, सम्मानजनक और अनुशासित दिखाई देता है, वह स्वाभाविक रूप से लोगों की प्रशंसा हासिल करता है।

इसमें शारीरिक फिटनेस, करिश्मा और सोशल मीडिया की बड़ी पहुँच जुड़ जाए, तो इसका असर और भी गहरा हो जाता है। ऐसे लोग प्रेरणादायक बन जाते हैं, लोग उन्हें पसंद करते हैं, उनकी नकल करते हैं और उन पर भरोसा भी करने लगते हैं।

‘द 50’ देखते हुए यह साफ नजर आता है कि यह व्यक्तित्व कैसे सामने आता है। अन्य प्रतिभागी फैजल के व्यवहार और अनुशासन की तारीफ करते हैं। वह टास्क अच्छे से करते हैं, आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं और उनका व्यक्तित्व संतुलित व नियंत्रित लगता है। यह समझना आसान है कि खासकर युवाओं के बीच उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग क्यों है।

फिर भी, इस तरह की सुनियोजित ग्रूमिंग एक अहम सवाल खड़ा करती है, जब किसी व्यक्तित्व को जानबूझकर इतना प्रभावशाली और भरोसेमंद बनाया जाता है, तो उसका अपने फॉलोअर्स पर असल में कितना और कैसा प्रभाव पड़ता है? और अगर, जैसा कि हम शब्द से संकेत मिलता है, यह प्रक्रिया पूरे समूह पर लागू होती है, तो इसका असर सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उससे कहीं ज्यादा व्यापक हो जाता है।

अदनान शेख और रिद्धि जाधव की कहानी

‘टीम 07’ और ‘द 50’ शो से जुड़ा एक और नाम अदनान शेख है। फैजल (फैजू) की तरह ही वह भी सोशल मीडिया के जरिए प्रसिद्ध हुआ और दोनों ने लगभग साथ ही लोकप्रियता हासिल की। अदनान की भी सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फॉलोइंग है। शो में उन्होंने अपने निकाह के बारे में कोई चर्चा नहीं की, लेकिन फैजू के साथ उनकी नजदीकियों ने मुझे उनके बारे में थोड़ा और खोजने के लिए मजबूर किया।

दिलचस्प बात यह है कि अदनान की कहानी सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है। उनकी बीवी पहले रिद्धि जाधव के नाम से जानी जाती थीं, जो एक हिंदू महिला और एक इन्फ्लुएंसर थीं। बाद में उन्होंने इस्लाम कबूल लिया और अदनान से निकाह के बाद अपना नाम आयशा शेख रख लिया।

हाल ही में यह अदान और उसकी बीवी को ईद से पहले खरीदारी करते हुए सार्वजनिक रूप से देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में रिद्धि उर्फ आयशा बुर्का पहने हुए दिखीं। जिसके बाद एक बार फिर उनके धर्म परिवर्तन और निकाह को लेकर चर्चाएँ तेज हो गईं।

रिपोर्ट्स में पहले यह भी सामने आया था कि रिद्धि का परिवार अदनान से निकाह को लेकर कभी राजी नहीं था और इसीलिए दोनों के निकाह में रिद्धी के परिवार से कोई भी शामिल नहीं हुआ। यह मामला 2024 में उनके निकाह के दौरान भी विवाद का कारण बना था, जब अदनान की बहन के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी।

इंटरव्यू में अदनान ने इस विवाद पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि धर्म परिवर्तन आयशा का व्यक्तिगत निर्णय था। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में धर्म की स्वतंत्रता है और किसी को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

पहली नजर में तो यह स्पष्टीकरण सीधा और स्पष्ट लगता है। लेकिन इस कहानी में एक और दिलचस्प पहलू है, जिसका जिक्र खुद अदनान ने पहले किया था। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्होंने रिद्धि को पहली बार कई साल पहले देखा था, जब वह खालसा कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। उनके अनुसार, शुरुआत में रिद्धि ने उन पर ध्यान नहीं दिया। अदनान ने कहा कि उन दिनों वह उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए उनके आसपास बाइक से स्टंट किया करते थे।

कई सालों बाद दोनों ने निकाह कर लिया। निकाह से पहले रिद्धि ने इस्लाम धर्म अपनाया और एक नई मजहबी पहचान स्वीकार की। अदनान का एक और बयान भी ध्यान देने योग्य है, उन्होंने खुलकर कहा है कि उनके जीवन में धर्म सबसे पहले आता है।

जब हम सभी परिस्थितियों और तथ्यों को एक साथ रखते हैं, तो यह मामला उतना सरल नहीं दिखता, जितना सार्वजनिक चर्चाओं में व्यक्तिगत पसंद के रूप में पेश किया जाता है। इसके बजाय यह एक कहीं अधिक जटिल तस्वीर सामने लाता है।

दिलचस्प बात यह है कि विवाद के बाद अदनान ने टेली रिपोर्टर को बताया कि उनकी बीवी का चेहरा सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया जाता, क्योंकि यह उनके मजहबी विश्वासों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने इसे अपनी इस्लामी रसूल से प्रेरित एक व्यक्तिगत निर्णय बताया।

जब प्रशंसा बन जाती है प्रभाव

आधुनिक इन्फ्लुएंसर अर्थव्यवस्था भावनात्मक जुड़ाव पर टिकी होती है। फॉलोअर्स को ऐसा महसूस होता है जैसे वे जिन लोगों को ऑनलाइन देखते हैं, उन्हें वास्तव में जानते हैं। वे उनके लाइफस्टाइल, व्यक्तित्व और उनके व्यवहार करने के तरीके की सराहना करते हैं।

समय के साथ यह सराहना अक्सर भरोसे में बदल जाती है। और एक बार भरोसा बन जाए, तो प्रभाव डालना लगभग तय हो जाता है। यहीं से यह चर्चा एक बड़े सांस्कृतिक विमर्श से जुड़ने लगती है, जो हाल के वर्षों में बार-बार सामने आया है।

भावनात्मक रिश्तों के जरिए धर्म परिवर्तन की कथाएँ अलग-अलग संदर्भों में उभरी हैं, जिनमें लोकप्रिय संस्कृति भी शामिल है। ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों ने एक ऐसे पैटर्न को दिखाने की कोशिश की, जिसमें युवा महिलाओं को रिश्तों के जरिए धीरे-धीरे वैचारिक प्रभाव में लाया जाता है और अंततः धर्म परिवर्तन तक बात पहुँचती है। कोई इस फिल्म के चित्रण से सहमत हो या नहीं, लेकिन इसका मूल विचार सरल था भावनात्मक संबंध कभी-कभी प्रभाव और मनाने का माध्यम बन सकते हैं।

फिल्म में यह दिखाया गया कि हिंदू महिलाओं को बार-बार हिंदू धर्म के खिलाफ बातें कहकर प्रभावित किया गया और अंततः उन्हें धर्म परिवर्तन और निकाह के लिए मजबूर किया गया। पहले जो ब्रेनवॉशिंग छोटे तौर से होती थी, आज के समय में वह कहीं अधिक खुलकर सामने आने लगी है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने इसे और आसान बना दिया है।

दोस्ती और प्रेम संबंध किसी व्यक्ति के विचारों और पहचान को इस तरह प्रभावित कर सकते हैं, जिसे वह उस समय पूरी तरह समझ भी नहीं पाता। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के दौर में, जहाँ व्यक्तित्व को जानबूझकर आकर्षक, अनुशासित और प्रभावशाली बनाने के लिए तैयार किया जाता है, इस तरह के प्रभाव का दायरा और भी बढ़ जाता है।

सराहना से भावनात्मक जुड़ाव बनता है, भावनात्मक जुड़ाव से भरोसा पैदा होता है और भरोसा अक्सर गहरे प्रभाव में बदल जाता है। हालाँकि, यह कहना कि यह प्रभाव अधिकतर मामलों में किसी खास धर्म में धर्म परिवर्तन की ओर ही ले जाता है, एक सामान्यीकरण है ऐसे मामलों को हर परिस्थिति पर लागू करना सही नहीं माना जा सकता।

हिंदू समाज के भीतर असहज अंतर

शायद इस पूरी चर्चा का सबसे असहज पहलू व्यक्तियों के एक्शन में नहीं, बल्कि उस समाज की स्थिति में छिपा है जो इन्हें देख रहा है। कई आधुनिक हिंदू परिवार धीरे-धीरे धर्म पर सार्थक चर्चा से दूर होते गए हैं। आस्था अक्सर त्योहारों, रस्मों और कभी-कभार मंदिर जाने तक सीमित रह गई है।

बच्चे परंपराएँ तो मनाते हुए बड़े होते हैं, लेकिन उन्हें उनके पीछे की दार्शनिक और सांस्कृतिक आधार की गहरी समझ शायद ही दी जाती है। धर्म एक गहराई से समझी जाने वाली चीज के बजाय सिर्फ एक प्रतीक बनकर रह जाता है।

इसी दौरान, युवा एक ऐसे माहौल में रहते हैं जहाँ अन्य समुदायों में धार्मिक पहचान अक्सर ज्यादा स्पष्ट और साफतौर पर दिखाई देती है। यह अंतर एक सूक्ष्म असंतुलन पैदा कर सकता है। जिस युवा को अपने ही विश्वास और पहचान की स्पष्ट समझ नहीं होती, वह भावनात्मक रिश्तों के प्रभाव में आकर किसी अन्य विचार या विश्वास को आसानी से अपना सकता है।

ऐसे वातावरण में करिश्माई व्यक्तित्व और प्रभावशाली लोग बहुत बड़ा सांस्कृतिक प्रभाव डाल सकते हैं। जब किसी व्यक्ति को अपनी पहचान के बारे में स्पष्टता नहीं होती, तो उसकी प्रशंसा आसानी से वैचारिक प्रभाव में बदल सकती है।

इसलिए मुद्दा केवल अंतरधार्मिक रिश्तों का नहीं है। भारत हमेशा से एक ऐसी सभ्यता रहा है जहाँ अनेक धर्मों ने साथ-साथ संवाद और सह-अस्तित्व का रास्ता अपनाया है। असल सवाल यह है कि क्या लोग इन रिश्तों में अपनी पहचान की स्पष्ट समझ के साथ प्रवेश करते हैं या नहीं।

एक रियलिटी शो से असहज सबक

ये सभी विचार मुझे फिर से याद आए, जब मैं ‘द 50’ का वह सामान्य सा एपिसोड देखता रहा। ऑफिस में टीम के साथ हुई एक चर्चा के दौरान यह बात सामने आई और मुझे लगा कि कभी-कभी छोटी-छोटी बातें भी मायने रखती हैं।

इन्फ्लुएंसर ग्रूमिंग पर एक साधारण बातचीत अचानक एक बहुत बड़े तंत्र की झलक जैसी लगने लगी। फैजू की ग्रूमिंग को लेकर कही गई बातों ने यह दिखाया कि किस तरह इन्फ्लुएंसर्स की पर्सनैलिटी को बेहद सावधानी से गढ़ा जा सकता है। शिष्टाचार, अनुशासन और प्रस्तुति पर जोर देकर ऐसे व्यक्तित्व तैयार किए जाते हैं, जो लाखों दर्शकों को प्रभावशाली और भरोसेमंद लगते हैं।

वहीं, अदनान की कहानी यह दिखाती है कि एक आकर्षक व्यक्तित्व और व्यक्तिगत रिश्ते किस तरह पहचान, विश्वास और धार्मिक प्रतिबद्धता जैसे मुद्दों से जुड़कर गहरी बहस को जन्म दे सकते हैं।

ये सिर्फ दो इन्फ्लुएंसर हैं एक ने बताया कि वह आज जो है, वह कैसे बना और दूसरे की कहानी में यह दिखा कि उनकी बीवी रिद्धि से आयशा कैसे बनी। हालाँकि, ऐसे व्यक्तिगत मामलों को व्यापक निष्कर्षों से जोड़ते समय सावधानी जरूरी होती है, क्योंकि हर व्यक्ति और परिस्थिति अलग होती है।

शायद असली सवाल फैजू या अदनान जैसे व्यक्तियों के बारे में नहीं है, बल्कि उस समाज के बारे में है जो उन्हें देख रहा है। कभी-कभी एक साधारण सा शो भी हमारे आसपास हो रही जटिल सच्चाइयों की झलक दिखा देता है। लेकिन यह समझना भी उतना ही जरूरी है कि किसी एक उदाहरण के आधार पर पूरे समाज या किसी विशेष समुदाय के बारे में सामान्य निष्कर्ष निकालना सही नहीं होता।

(मूलरूप से यह रिपोर्ट अंग्रेजी में लिखी गई है, जिसे पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।)

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

Anurag
Anuraghttps://lekhakanurag.com
Anurag is a Chief Sub Editor at OpIndia with over twenty one years of professional experience, including more than five years in journalism. He is known for deep dive, research driven reporting on national security, terrorism cases, judiciary and governance, backed by RTIs, court records and on-ground evidence. He also writes hard hitting op-eds that challenge distorted narratives. Beyond investigations, he explores history, fiction and visual storytelling. Email: [email protected]

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

MOU के बाद भी सुस्ती में रहा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश ने फुर्ती से पकड़े मझगाँव डॉक के ₹29000 करोड़: समझिए कैसे चंद्रबाबू नायडू के...

प्रोजेक्ट में राज्य सरकार और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी में ₹5289 करोड़ देंगे, जबकि MDL मुख्य निवेशक के रूप में ₹23964 करोड़ का निवेश करेगा।

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।
- विज्ञापन -