Homeराजनीतिहिमंता की पत्नी पर 3 पासपोर्ट का आरोप लगाने का दाँव पड़ेगा पवन खेड़ा...

हिमंता की पत्नी पर 3 पासपोर्ट का आरोप लगाने का दाँव पड़ेगा पवन खेड़ा पर भारी, 48 घंटों में होगा केस: रिनिकी बोलीं- ये तस्वीरें AI और फोटोशॉप से बनी

कॉन्ग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भूइयाँ सरमा के पास तीन अलग अलग देशों के पासपोर्ट होने का आरोप लगाया है। इसको लेकर हिमंता दंपति 48 घंटे के भीतर कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की धमकी दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार तरीके से तीनों पासपोर्ट को फर्जी साबित किया है।

कॉन्ग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है। इसे एआई का कमाल बताते हुए हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयाँ सरमा ने जमकर लताड़ लगाई है। वहीं सीएम हिमंता ने कोर्ट में जाने की धमकी दी है।

AI और फोटोशॉप का कमाल- रिनिकी

सोशल मीडिया एक्स पर रिनिकी भुइयाँ सरमा ने कहा, “आपकी सिर्फ तपस्या में ही नहीं, AI जेनरेशन और फोटोशॉपिंग में भी कमी रह गई।”

उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद थी कि एक नेशनल पार्टी का स्पोक्सपर्सन बेसिक ड्यू डिलिजेंस करेगा, न कि मनगढ़ंत पासपोर्ट और डॉक्यूमेंट्स की खराब इमेज सर्कुलेट करेगा। अब मैं कानून को अपना काम करने दूँगी। क्रिमिनल चार्ज लगाए जा रहे हैं। हम इसे कोर्ट में ले जाएँगे।

कथित पासपोर्ट की गड़बड़ियों को सीएम सरमा ने बतलाया

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पवन खेड़ा द्वारा किए गए दावों पर सवाल उठाते हुए सिलसिलेवार तरीके से कई गड़बड़ियों का जिक्र किया है।

उन्होंने लिखा है कि कॉन्ग्रेस का प्रोपेगैंडा का भंडाफोड़ हो गया है। जो डॉक्यूमेंट्स शेयर हो रहे हैं, उनमें कई गड़बड़ियाँ साफ दिख रही हैं। ये डिजिटल मैनिपुलेशन की एक घटिया कोशिश है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले सरनेम में गड़बड़ी है। ऑफिशियल ‘SHARMA’ की जगह ‘SARMA’ इस्तेमाल किया गया है।

फोटोग्राफ में गड़बड़ी है। यह एक पब्लिक इमेज लगती है, स्टैंडर्ड बायोमेट्रिक कैप्चर नहीं लग रहा है।

पवन खेड़ा ने एक पासपोर्ट UAE का बताया था। उसकी आईडी में गड़बड़ियाँ हैं। ID सीक्वेंस जन्म के साल के पैटर्न से अलग है। इसके अलावा नेशनैलिटी में गड़बड़ी है। इजिप्ट के तौर पर लिस्टेड है, जबकि MRZ एक अलग कंट्री कोड दिखाता है।

पवन खेडा ने दूसरा पासपोर्ट एंटीगुआ और बारबुडा का बताया था। इस पर सीएम हिमंता का कहना है कि प्रिंटेड फील्ड और MRZ के बीच एक्सपायरी डेट में गड़बड़ी है।

तीसरा पासपोर्ट इजिप्ट का बताया गया था। इसमें भी कई गड़बड़ियाँ हैं। प्रिंटेड फील्ड और MRZ के बीच पासपोर्ट नंबर में गड़बड़ी है। इसके अलावा स्पेलिंग में गलतियाँ हैं जैसे ‘इजिप्टियन’ लिखा गया है और गलत अरबी रेफरेंस दिया गया है।

इसके अलावा टाइटल डीड QR कोड इनवैलिड लगता है और किसी भी ऑथेंटिक रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता है। इन गड़बड़ियों को बताते हुए सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि ये मनगढ़ंत या डिजिटल मैनिपुलेशन हो सकता है।आखिरकार पवन खेड़ा जेल जाएँगे। सच की जीत होगी। गलत जानकारी फैलाने वालों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

सीएम ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अगले 48 घंटों में पवन खेड़ा के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल दोनों तरह के मानहानि के केस करेंगे। उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है।

न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए असम सीएम ने कहा कि जब अदालत में सच्चाई सामने आ जाएगी, तो पवन खेड़ा को अपने कामों का नतीजा भुगतना होगा।

असम के लोग ऐसे प्रोपेगैंडा से गुमराह नहीं होंगे। हम लोगों से 100 से ज्यादा सीटों का निर्णायक जनादेश हासिल करने को लेकर पूरी तरह फोकस हैं।

क्या कहा था पवन खेड़ा ने

कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम सीएम सरमा की पत्नी पर आरोप लगाया था कि उनके पास तीन लिविंग पासपोर्ट हैं। एक ही वक्त में तीनों एक्टिव है। गोल्डन कार्ड यूएई का है जो 2027 तक एक्टिव है। दूसरा पासपोर्ट एंटीगुआ बारबोडा का है, जो 2031 को खत्म होगा। तीसरा इजिप्ट का है। उन्होंने कहा कि कोई और राजनेता नहीं होगा, जिसके पास तीन-तीन देशों के पासपोर्ट हों। क्या आप क्रिमिनल हैं, जो आपको तीन-तीन पासपोर्ट की जरूरत पड़ रही है।

उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि सीएम सरमा की पत्नी भारत की नागरिक नहीं हैं और वह अवैध हैं। अगर वह भारत की नागरिक हैं, तो वह गैरकानूनी है क्योंकि अगर यह पासपोर्ट सही नहीं है, तो गृहमंत्री अमित शाह को बताया चाहिए और जाँच बिठानी चाहिए। कॉन्ग्रेस नेता ने यहाँ तक आरोप लगाया कि सरमा परिवार चुनाव हारने के बाद देश छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

अब सवाल यह उठता है कि ये तीनों पासपोर्ट सही है या इसे फर्जी तरीके से बना कर जनता को बरगलाने का प्रयास है। सीएम हिमंता एक के बाद एक ट्वीट कर साफ कर चुके हैं कि सरमा दंपति कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहे हैं। क्या ये कॉन्ग्रेस की चुनाव से पहले की घबराहट है, जो एआई और फोटोशॉप का इस्तेमाल कर जनता को कुछ दिनों के लिए बरगला कर येन केन प्रकारेण चुनाव में जीत हासिल करने की कोशिश में है या कॉन्ग्रेस इतनी हताश हो गई है कि हिमंता सरमा के खिलाफ साजिश रच रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जनगणना में मातृभाषा का एक जवाब तय करता है देश का बजट, शिक्षा नीति और राजनीतिक प्रतिनिधित्व: जानिए उर्दू-अरबी से लेकर 19000 भाषाई पहचान...

लोकतंत्र में संख्या बल ही किसी भी भाषाई समूह की माँगों को मजबूती देता है। बहुभाषी भारत में यह जनगणना तय करती है कि आने वाले समय में सरकारी संसाधन और प्रशासनिक विकास किस दिशा में आगे बढ़ेंगे।

भारत-Pak सीमा पर मौजूद ‘हरामी नाला’ बेहद अहम, यहाँ का दलदल ही नहीं पानी भी खतरनाक: समझें- क्यों ये घुसपैठ के लिहाज से है...

हरामी नाला भारत-पाक सीमा का चुनौतीपूर्ण समुद्री इलाका है, जहाँ घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ आधुनिक तकनीक और कड़ी चौकसी का सहारा लेती है।
- विज्ञापन -