बंगाल में कॉन्ग्रेस का नहीं खुला खाता, असम में पार्टी 24 पाकर अटकी: जानिए 5 राज्यों के चुनाव में कॉन्ग्रेस का क्या हुआ हाल, केरल में बची बस लाज

देशभर में 5 राज्यों की 823 सीटों पर सोमवार (04 मई 2026) को नतीजे आएँगे, जिसके लिए मतगणना जारी है। शुरुआती 4-5 राउंड की काउंटिंग पूरी कर ली गई है। इसके अनुसार, सभी राज्यों में अलग-अलग पार्टी बहुमत बनाती दिख रही है। इसमें कॉन्ग्रेस केवल केरलम् में बढ़त बना रही है, जबकि बंगाल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु में कॉन्ग्रेस का हाल बुरा है।

केरलम् में कॉन्ग्रेस 60 सीटों से आगे चल रही है। कॉन्ग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार बनाने की ओर है। वहीं सत्ताधारी लेफ्ट गठबंधन पीछे चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में कॉन्ग्रेस का बुरा हाल है। यहाँ किसी भी सीट पर कॉन्ग्रेस आगे नहीं चल रही है। जबकि राज्य में BJP बहुमत पार कर चुकी है और सत्ताधारी TMC पीछे चल रही है।

असम में BJP और कॉन्ग्रेस के बीच टक्कर है। लेकिन चुनाव आयोग के शुरुआती रुझाने के अनुसार, BJP एकतरफा जीत हासिल कर रही है। जबकि कॉन्ग्रेस सिर्फ 24 सीटों पर आगे है।

कॉन्ग्रेस के लिए सबसे चौंकाने वाली स्थिति तमिलनाडु में सामने आ रही है, जहाँ कॉन्ग्रेस केवल 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि पिछले चुनावों में कॉन्ग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन ने तमिलनाडु में सरकार बनाई थी। शुरुआती रुझानों में इस बार एक्टर विजय की TVK बहुमत हासिल कर रही है।