‘योगी जी हमें माफ कर दो, कसम खाते हैं कभी अपराध नहीं करेंगे’: गाजियाबाद की सड़कों पर गिड़गिड़ाते दिखे दर्जनों गुंडे, UP पुलिस कर रही सारे क्रिमिनल्स के रिकॉर्ड तैयार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की अपराध के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति से अपराधी घबराए हुए हैं। गाजियाबाद से ऐसा ही एक वीडियो सामने आया, जहाँ अपराधी हाथों में पोस्टर लिए माफी माँग रहे हैं। पोस्टर में लिखा है- योगी जी हमें माफ कर दो, कसम खाते हैं कि भविष्य में कभी अपराध नहीं करेंगे।

यह नजारा तब सामने आया जब गाजियाबाद पुलिस ने अपराधियों के सत्यापन और चिन्हीकरण अभियान तेज किया। ये अपराधी सड़कों पर उतरकर माफी माँगने लगे। अपराधियों में हाथ में पोस्टर लिए जिसमें कभी भी अपराध न करने की शपथ लिखी हुई थी।

वहीं डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि इलाके में एक हजार से अधिक अपराधियों को सत्यापन किया जाना है। अभियान के तहत यह जानकारी भी इकट्ठा की जा रही है कि चिन्हित अपराधी वर्तमान में क्या कर रहा है और कहीं वह किसी नए आपराधिक गतिविधि में तो संलिप्त नहीं है। पुलिस उनके वर्तमान पते, पहचान और गतिविधियों का रिकॉर्ड तैयार कर रही है ताकि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।