Homeदेश-समाजकोर्ट ने लगाई दिल्ली सरकार को फटकार, JNU मामले को जल्द निपटाने का दिया...

कोर्ट ने लगाई दिल्ली सरकार को फटकार, JNU मामले को जल्द निपटाने का दिया आदेश

केजरीवाल ने कोर्ट के सवाल पर कहा है कि पुलिस ने चार्जशीट को फाइल करने में 3 साल लगाए हैं तो हमें भी अध्य्यन करने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही।

जेएनयू देशद्रोह मामले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट को क्लियरेंस न मिलने पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल से सवाल पूछा गया था कि कोर्ट बार-बार पूछ रहा है कि चार्जशीट की फाइल को दिल्ली सरकार क्लियरेंस क्यों नहीं दे रही है? जिस पर केजरीवाल ने जवाब दिया है कि अभी वह उस पर अध्ययन कर रही है। जिसकृी वजह से अभी और समय लगेगा।

केजरीवाल ने कोर्ट के सवाल पर कहा है कि पुलिस ने चार्जशीट को फाइल करने में 3 साल लगाए हैं तो हमें भी अध्ययन करने में थोड़ा वक्त तो लगेगा ही। केजरीवाल का कहना है कि चुनाव से पहले बिना मंज़ूरी के कोर्ट में चार्जशीट फाइल करने की वजह से काफी सवाल उठ रहे हैं। इसलिए उन्हें फाइल के अध्ययन की ज़रूरत है। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस ने काफ़ी लंबी-चौड़ी चार्जशीट बनाई है।

बता दें, जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाने के मामले पर पुलिस की चार्जशीट को दिल्ली सरकार द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन फिर भी दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में इसे दाखिल कर दिया। ऐसे में कोर्ट तब तक इस मामले पर सुनवाई नहीं कर सकती है जब तक कि राज्य सरकार की मंज़ूरी न मिले।

इसलिए कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है और पूछा की फाइल आख़िर कहाँ अटकी हुई हैं। अधिकारी ने जवाब में दिल्ली सरकार का नाम लिया और कोर्ट ने अधिकारी को आदेश दिया कि मामला जल्द निपटाया जाए। इसके साथ ही कोर्ट ने चार्जशीट पर सुनवाई को 28 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -