Homeदेश-समाजदिल्ली हिंसा: AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन का भाई शाह आलम गिरफ्तार

दिल्ली हिंसा: AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन का भाई शाह आलम गिरफ्तार

जब उसकी खोजबीन हुई तो पता चला कि वह फरार है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया था कि हिंसा वाले दिन शाह आलम अपने भाई यानी ताहिर हुसैन की छत पर दंगाइयों के साथ मौजूद था और हिंसा भड़काने में उसका बहुत बड़ा हाथ है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंदू विरोधी हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। शाह आलम का नाम चाँदबाग में भड़की हिंसा के मद्देनजर जाँच में सामने आया था। उसपर चाँदबाग हिंसा में शामिल होने का आरोप है। साथ ही ये भी आरोप है कि अंकित शर्मा की हत्या के वक्त वह घटनास्थल पर मौजूद था। इसलिए अब केस में उससे पूछताछ की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसा के काफी समय बाद तक पुलिस का शक शाह आलम की तरफ नहीं गया था। जिसके कारण उसके ऊपर कोई एफआईआर नहीं हुई और न ही उससे कोई पूछताछ हुई। बस फिर क्या, इसी का फायदा उठाकर वह फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, शाह आलम का नाम गवाहों ने अपने बयान में लिया था। इसके मद्देनजर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उससे पूछताछ करनी चाहती थी। मगर, जब उसकी खोजबीन हुई तो पता चला कि वह फरार है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया था कि हिंसा वाले दिन शाह आलम अपने भाई यानी ताहिर हुसैन की छत पर दंगाइयों के साथ मौजूद था और हिंसा भड़काने में उसका बहुत बड़ा हाथ है।

हालाँकि, शाह आलम के खिलाफ तब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी, लेकिन क्राइम ब्रांच को पूछताछ में लोगों ने उसका नाम बताया था। इसलिए उसकी तलाश की जा रही थी। चश्मदीदों ने बताया था कि अंकित शर्मा को ताहिर के गुंडे उसकी इमारत में ले घसीटकर ले गए थे। बाद में उनका शव नाले से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि उन्हें 400 से अधिक बार गोदा गया था।

चश्मदीदों ने ये भी बताया था कि इस इमारत में शाह आलम भी मौजूद था। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद ताहिर हुसैन भी फरार हो गया था। बाद में उसने दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत याचिका डाली। लेकिन पिछले गुरुवार को अदालत में सरेंडर करने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -