Homeराजनीतिकेंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व बेटे चिराग को AK-47 से भून डालने की धमकी,...

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान व बेटे चिराग को AK-47 से भून डालने की धमकी, शिकायत दर्ज

यादव ने केंद्रीय मंत्री को यह धमकी देते हुए एक वीडियो भी बनाई है जो कथिततौर पर अब वायरल हो गई है। इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। वीडियो देखने के बाद एलजेपी के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने संजय यादव के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तत्‍काल गिरफ्तारी की माँग की है।

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और उनके बेटे व लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को AK-47 से भून डालने की धमकी मिली है। यह धमकी देने वाले बिहार के शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 10 के वार्ड पार्षद संजय यादव हैं।

यादव ने केंद्रीय मंत्री को यह धमकी देते हुए एक वीडियो भी बनाई है जो कथिततौर पर अब वायरल हो गई है। इस वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। वीडियो देखने के बाद एलजेपी के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली ने संजय यादव के ख़िलाफ़ FIR दर्ज कराते हुए पुलिस से उसकी तत्‍काल गिरफ्तारी की माँग की है। इस बीच संजय यादव भी अंडरग्राउंड हो गया है।

यहाँ बता दें, वीडियो अभी सोशल मीडिया पर देखने को नहीं मिला है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस वीडियो में संजय ने केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे को गालियाँ दी हैं। साथ ही उन्हें बंदूक से भून डालने की बात भी कही है। वार्ड पार्षद की शिकायत है कि हर आदमी को राशन कार्ड दिलवाना पासवान का काम है। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते तो वह उन्हें एके 47 से उड़ा देगा।

उल्लेखनीय है इस मामले के मद्देनजर लोक जनशक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष इमाम गजाली ने शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही कहा है कि संजय यादव ने जैसी भाषा का प्रयोग किया, वह बेहद अशोभनीय और आपत्तिजवक है। वह वीडियो में एके-47 से मारने की बातें कर रहा है।

इसके अलावा गजाली के अनुसार यादव की बातों से ये भी लग रहा है कि वो आपराधिक प्रवृति का है। मुमकिन हो कि जो एके-47 गायब हुई हो, उसमें भी उसकी संलिप्ता हो। उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बाद जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -