Homeबड़ी ख़बरअमित शाह गाँधीनगर से उतरेंगे लोकसभा चुनावों में, गुजरात ने पटाखों से किया स्वागत

अमित शाह गाँधीनगर से उतरेंगे लोकसभा चुनावों में, गुजरात ने पटाखों से किया स्वागत

अमित शाह का गुजरात से चुनाव लड़ना, और वह भी गाँधीनगर जैसे सीट से, जिसके साथ आडवाणी जैसे क़द्दावर नेता का नाम जुड़ा हुआ है, बाकी गुजरात का भी मनोबल ऊँचा करेगा।

जैसे ही भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को गुजरात के गाँधीनगर से चुनाव का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की, गाँधीनगर और अहमदाबाद में जश्न का माहौल हो गया। उनकी उम्मीदवारी की ख़बर आते ही लोगों ने पटाखे छोड़े और ढोल बजाकर सड़कों पर नाचकर अपनी खुशी का इज़हार किया। 

पार्टी ने आज आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पहली उम्मीदवार सूची जारी की जिसमें 184 लोगों का नाम है। प्रधानमंत्री मोदी जहाँ बनारस से चुनाव लड़ेंगे, वहीं अमित शाह को गाँधीनगर की ज़िम्मेदारी दी गई है। गाँधीनगर में भाजपा ने 1989 से आजतक चुनाव नहीं हारा है। 

“गाँधीनगर लगभग दो दशकों से भाजपा का गढ़ रहा है। अटल बिहारी बाजपेयी ने 1996 में गाँधीनगर से चुनाव लड़ा था और प्रधानमंत्री बने थे, भले ही वो सिर्फ 13 दिन के लिए रहा हो। भाजपा ने, खासकर लालकृष्ण आडवाणी जी ने, इस लोकसभा क्षेत्र को अपनी सेवा से सींचा है। हम बस यही उम्मीद करते हैं कि अमित शाह इस क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँ,” अहमदाबाद के गौरांग मेहता ने पटाखों के शोर के बीच बताया। 

अमित शाह का गुजरात से चुनाव लड़ना, और वह भी गाँधीनगर जैसे सीट से, जिसके साथ आडवाणी जैसे क़द्दावर नेता का नाम जुड़ा हुआ है, बाकी गुजरात का भी मनोबल ऊँचा करेगा। 

फ़िलहाल, पूर्व उप प्रधानमंत्री रह चुके आडवाणी, गाँधीनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुजरात से ही राज्यसभा सदस्य हैं। 

गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें से बचे 25 सीटों के उम्मीदवार का नाम आना बाकी है। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -