Homeराजनीतिसुशांत केस: 'आदित्य ठाकरे और संजय राउत से पूछताछ करे CBI, दोनों का हो...

सुशांत केस: ‘आदित्य ठाकरे और संजय राउत से पूछताछ करे CBI, दोनों का हो नार्को टेस्ट’

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि इस मामले में एनसीपी, शिवसेना और कॉन्ग्रेस के शीर्ष नेता सवालों के घेरे में हैं। उन्होंने पूछा कि केवल आदित्य ठाकरे से ही स्पष्टीकरण क्यों माँगा जा रहा है, क्या राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा को इस मामले में चुप्पी नहीं तोड़नी चाहिए?

भाजपा ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे के नार्को टेस्ट की माँग की है। भाजपा ने कहा है कि इन दोनों नेताओं से सीबीआई को पूछताछ करनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा है कि इस मामले में सबूतों के साथ साथ जबरदस्त छेड़छाड़ हो रही है और उन्हें नष्ट किया जा रहा है।

निखिल आनंद ने इस दौरान शिवसेना मुखपत्र ‘सामना’ में उसके संपादक संजय राउत द्वारा लिखे लेख की भी आलोचना की और उसे बेतुका बताया। उन्होंने कहा कि इस लेख में सुशांत सिंह राजपूत के फैंस, बिहार सरकार और बिहार पुलिस का अपमान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना के नेता सीबीआई जाँच से भाग रहे हैं और घबरा रहे हैं।

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि इस मामले में एनसीपी, शिवसेना और कॉन्ग्रेस के शीर्ष नेता सवालों के घेरे में हैं। उन्होंने पूछा कि केवल आदित्य ठाकरे से ही स्पष्टीकरण क्यों माँगा जा रहा है, क्या राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा को इस मामले में चुप्पी नहीं तोड़नी चाहिए? उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी गन्दी राजनीति में संलिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो रही है।

बता दें कि मुंबई पुलिस भी सीबीआई जाँच का विरोध कर रही है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में शनिवार (अगस्त 8, 2020) को मुंबई पुलिस ने कहा कि वो पेशेवर और निष्पक्ष तरीके से इस मामले की जाँच कर रही है। बिहार के पटना में दर्ज किए गए केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है, जिस पर सुनवाई चल रही है। मुंबई पुलिस के कहना है कि सीबीआई जाँच से पहले इस फैसले का इन्तजार करना चाहिए था।

ज्ञात हो कि ‘सामना’ के लेख में संजय राउत ने कहा था कि अगर ये मामला मुंबई पुलिस के हाथ में रहता तो इससे आसमान नहीं टूट पड़ता। लेकिन इस मामले में राजनीतिक दबाव और रुचि के कारण इसे सीबीआई को दिया गया है। उन्होंने आरोप लगया कि इस मामले की पटकथा पहले ही लिख ली गई थी और परदे के पीछे कुछ भी हुआ हो सकता है ताकि महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ साजिश रची जाए। उन्होंने मुंबई पुलिस को दुनिया की सर्वोच्च जाँच तंत्र बताते हुए कहा कि वो प्रोफेशनल है और दबाव में नहीं आती।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज्य में शिवसेना की सरकार को गिरा नहीं पा रही है, इसीलिए पार्टी ने समाचार चैनलों के साथ मिल कर ‘गॉसिपिंग’ कर इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है ताकि सरकार को बदनाम किया जा सके। उन्होंने लिखा कि सुशांत सिंह राजपूत का बिहार से कोई संबंध नहीं था और वो पूरी तरह मुंबईकर बन गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संघर्ष के दिनों में बिहार उनके साथ नहीं था, उन्हें सारा वैभव मुंबई ने दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -