Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकोविड-19 का खुलासा करने वाली पत्रकार की जल्द रिहाई की माँग: अमेरीकी विदेश मंत्री...

कोविड-19 का खुलासा करने वाली पत्रकार की जल्द रिहाई की माँग: अमेरीकी विदेश मंत्री ने चीनी सरकार को लताड़ा

"चीन कम्युनिस्ट पार्टी के झूठ के विपरीत, वुहान से चीनी नागरिक पत्रकार झांग झान की बिना सेंसर हुई रिपोर्टों ने दुनिया को कोरोना प्रकोप के बारे में ज़रूरी सच से अवगत कराया। उनके इस साहस के लिए उनकी तारीफ़ की जानी चाहिए न की क़ैद किया जाना चाहिए।"

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने चीनी नागरिक पत्रकार झांग झान की रिहाई की माँग की है। बता दें चीन ने वुहान में कोरोना वायरस पर कई खुलासे करने वाली स‍िट‍िजन जर्नलिस्‍ट झांग झान को 4 साल जेल की सजा सुनाई गई है। बीजिंग की इस कार्रवाई को शर्मनाक करार देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसकी निंदा की है।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने वुहान में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने पर लाइवस्ट्रीम रिपोर्टिंग दिखाने वाली महिला पत्रकार को सजा सुनाए जाने की निंदा करते हुए कहा, “अमेरिका पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) सिटीजन जर्नलिस्ट झांग झान को सजा सुनाए जाने की कड़ी निंदा करता है। हम पीआरसी सरकार से उन्हें तुरंत रिहा करने की माँग करते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “चीन कम्युनिस्ट पार्टी के झूठ के विपरीत, वुहान से चीनी नागरिक पत्रकार झांग झान की बिना सेंसर हुई रिपोर्टों ने दुनिया को कोरोना प्रकोप के बारे में ज़रूरी सच से अवगत कराया। उनके इस साहस के लिए उनकी तारीफ़ की जानी चाहिए न की क़ैद किया जाना चाहिए।”

अमेरिकी मंत्री ने चीन के हिटलर रवैए पर उन्हें लताड़ते कहा कि चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह उन सभी लोगों की आवाज चुप करा देगी जो उसके खिलाफ आवाज उठाएँगें।

गौरतलब है कि चीन में कोई भी स्‍वतंत्र मीडिया नहीं है और चीनी अधिकारी उन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हैं जो कोरोना वायरस को लेकर चीन सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हैं। वकील और पेशे से पत्रकार 37 वर्षीय झांग ने फरवरी में वुहान की यात्रा की थी और सोशल मीडिया के कई मंचों पर महामारी फैलने के बारे में लोगों को अवगत कराया था।

उल्लेखनीय है कि चीन के वुहान शहर से ही कोविड-19 महामारी की शुरुआत पिछले साल के अंत में फैलनी शुरू हुई थी। जानलेवा बीमारी की खबर सार्वजनिक करने के लिए उन्हें मई में गिरफ्तार किया गया था। चीन में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लक्षित राष्ट्रव्यापी उपायों और सरकार की शुरुआती प्रतिक्रिया की आलोचना पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बीच यह कार्रवाई की गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CM योगी ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट गंगा’, UP सरकार के साथ काम करेगा हिंदूजा ग्रुप: 20 लाख घरों तक पहुँचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, जानें क्या...

योगी सरकार का 'प्रोजेक्ट गंगा' गाँवों तक तेज इंटरनेट पहुँचाने का अभियान है। करोड़ों ग्रामीणों को डिजिटल दुनिया से जोड़कर जीवन को आसान बनाएगा।

‘ब्रेकथ्रू ब्लास्ट’ से गूँजी दुनिया की सबसे ऊँची और सबसे लंबी सुरंग: जोजिला टनल से अब कश्मीर से लेह के बीच सालभर होगी आवाजाही,...

जोजिला सुरंग दुनिया की सबसे ज्यादा ऊँचाई पर बनी सबसे लंबी सिंगल-ट्यूब, दोनों तरफ से आने-जाने वाली सड़क सुरंग है, जिसकी लंबाई 13153 किलोमीटर है।
- विज्ञापन -