Homeदेश-समाजदिल का दौरा पड़ने के बाद सौरभ गांगुली अस्पताल में भर्ती, लोगों ने की...

दिल का दौरा पड़ने के बाद सौरभ गांगुली अस्पताल में भर्ती, लोगों ने की जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

इस सप्ताह की शुरुआत में ही, गांगुली ने अगले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति में शामिल होने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा था कि वह राज्यपाल के निमंत्रण पर उनसे मिलने भी गए थे।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार (जनवरी 02, 2021) को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल भर्ती किया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान के करीबी लोगों ने कहा कि सौरभ गांगुली ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। उन्हें एंजियोप्लास्टी की जरूरत पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि सौरभ गांगुली खतरे से बाहर हैं।

बोरिया मजूमदार के मुताबिक, गांगुली को शनिवार (दिसंबर 02, 2021) सुबह कोलकाता के वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने लिखा, “वह जिम में थे कि उन्हें चक्कर आए। इसके बाद कुछ टेस्ट के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित तमाम लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

गौरतलब है कि इस सप्ताह की शुरुआत में ही, गांगुली ने अगले साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति में शामिल होने के भी संकेत दिए। उन्होंने कहा था कि वह राज्यपाल के निमंत्रण पर उनसे मिलने भी गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -