Homeविविध विषयअन्य₹500 और ₹200 के नए नोट जल्द मार्केट में: महात्मा गाँधी की नई सीरीज़...

₹500 और ₹200 के नए नोट जल्द मार्केट में: महात्मा गाँधी की नई सीरीज़ में किया गया एक अहम बदलाव

इससे पहले ₹100 के नोट में भी बदलाव किया जा चुका हैं। ₹100 के नए नोटों पर नए गवर्नर के हस्ताक्षर हैं। हालाँकि पुराने नोट भी सभी बैंक में वैध हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही ₹500 और ₹200 के नए नोट जारी करने वाला है। इसकी जानकारी खुद आरबीआई ने ट्वीट के जरिए दी है। ये नए नोट महात्मा गाँधी की नई श्रृंखला में जारी किए जाएँगे। फिलहाल, ₹200 और ₹500 के जो नोट प्रचलन में हैं, उन पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं, लेकिन नए नोटों पर ऐसा नहीं होगा।

https://platform.twitter.com/widgets.js

नए नोटों पर आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। इसके साथ ही कुछ समय पहले जारी हुए ₹200 और ₹500 के मौजूदा सभी नोट भी वैध होंगे।

बता दें कि दिसंबर 2018 में उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा देने के बाद शक्तिकांत दास ने रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार संभाला था। जिसके बाद मौजूदा नोटों में हस्ताक्षर बदलने की जरूरत पड़ी।

आरबीआई द्वारा इससे पहले ₹100 के नोट में भी बदलाव किया जा चुका हैं। ₹100 के नए नोटों पर नए गवर्नर के हस्ताक्षर हैं। हालाँकि पुराने नोट भी सभी बैंक में वैध हैं। इसके अलावा आरबीआई ने ₹50 के नए नोट जारी करने की भी बात कही थी, क्योंकि उन नोटों पर भी पुराने गवर्नर यानी उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। 50 के नए नोट भी महात्मा गाँधी की नई सीरीज़ में जारी होंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इंडिया टुडे की जिस खबर को पढ़ लहालोट हो रही थी मोहम्मद जुबैर एंड वामपंथी गैंग, वो निकली फर्जी: UP में 5 दिन में...

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर इंडिया टुडे ने फर्जी खबर चलाई कि इससे 8,056 लोगों की मौत हो गई। इस खबर पर वामपंथी गैंग सरकार पर सवाल उठाने लगी। जानें पूरी सच्चाई क्या है?

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।
- विज्ञापन -