Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयइमरान के नए पाकिस्तान का एक और कांड: विधानसभा में नेताओं ने एक-दूसरे को...

इमरान के नए पाकिस्तान का एक और कांड: विधानसभा में नेताओं ने एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीटा, देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि हालात किस कदर काबू से बाहर हुए कि नेता एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीटने लगे। नौबत तो ये आ गई की आपस में भिड़ रहे इमरान खान के नेताओं को रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को आना पड़ा।

पाकिस्तान की सिंध विधानसभा के अंदर प्रधानमंत्री इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता मंगलवार (मार्च 2, 2021) को आपस में बुरी तरह भिड़ गए। हालात इस कदर काबू से बाहर हुए कि नेता एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीटते दिखे। असेंबली के अंदर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मामला सीनेट चुनाव को लेकर था।

हालात इस कदर काबू से बाहर हुए कि नेता एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीटने लगे। नौबत तो ये आ गई की आपस में भिड़ रहे इमरान खान के नेताओं को रोकने के लिए सिक्योरिटी गार्ड्स को आना पड़ा।

दरअसल, मामला अपनी मर्जी से वोट डालने की बात से शुरू हुआ, बागी नेताओं ने सीनेट चुनाव के दौरान अपनी मर्जी से वोट डालने के लिए कहा जिसके बाद पीटीआई के नेताओं ने असेंबली को ही युद्ध का मैदान बना दिया। पार्टी के तीन विधायकों असलम आबरो, शहरयार शार और करीम बख्श गबोल ने ऐलान किया था कि वह अपने मन मुताबिक सीनेट चुनाव में वोट देंगे। 

आबरो ने आरोप लगाया है कि सीनेट उम्मीदवारी के टिकट बेचे गए हैं और वह सैफुल्ला आबरो और फैसल वावडा के चुनाव से सहमत नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह पार्टी लाइन पर वोट नहीं देंगे। PTI के उम्मीदवारों को वोट नहीं देने से नाराज नेताओं ने इन तीनों नेताओं को बागी करार दिया और उनके विधानसभा में दाखिल होते ही उन पर हमला बोल दिया।

आपस में भिड़ते नेताओं को अलग कराने पीपीपी नेता भी आगे आए और मामला बढ़ता चला गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभा के अंदर किस कदर हंगामा मचा हुआ है। यहाँ तक कि भीड़ एक नेता को गिरा भी देती है। इस बीच सभा के कई सदस्य उठकर बाहर चले गए लेकिन गुस्साए नेता आपस में खींचतान करते रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारतीय परमाणु हथियारों के विरोध से लेकर ‘भगवा आतंकवाद’ के नैरेटिव तक: चिदंबरम के खुद को ‘दिमागी नक्सल’ स्वीकारने पर क्यों हैरान नहीं है...

चिदंबरम की भारत और विकास विरोधी मानसिकता उनके हर फैसले में साफ झलकती है। कभी उन्हें डिजिटल इंडिया से समस्या हुई कभी उन्होंने भगवा आतंक का नैरेटिव गढ़ा।

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।
- विज्ञापन -