Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाश्रीनगर से जैश आतंकी अब्दुल माजिद गिरफ्तार: 2007 से था फरार, रिमांड पर लाया...

श्रीनगर से जैश आतंकी अब्दुल माजिद गिरफ्तार: 2007 से था फरार, रिमांड पर लाया गया दिल्ली

अब्दुल को श्रीनगर के निकट सौरा से शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस आतंकी पर 2 लाख का इनाम घोषित था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश आंतकी अब्दुल माजिद बाबा को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की है। खूफिया सूचना के आधार पर माजिद को शनिवार (मई 11, 2019) की शाम गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय से फरार चल रहे इस आतंकी पर 2 लाख का इनाम घोषित था। एएनआई द्वारा किए हालिया ट्वीट के मुताबिक अब इस आतंकी को रिमांड पर दिल्ली लाया गया है।

गौरतलब है, साल 2007 में दिल्ली के दीन दयान मार्ग पर हुए शूट आउट में 3 कश्मीरी और एक पाकिस्तानी आतंकी पकड़े गए थे। उस समय (साल 2007) निचली अदालत ने इन्हें बरी कर दिया था, बाद में 2015 में दिल्ली हाइकोर्ट ने इन आतंकियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई थी। खबरों के मुताबिक माजिद और उसका एक साथी तबसे ही फरार चल रहे थे। माजिद के साथ फरार अन्य आतंकी को अभी स्पेशल सेल ने पिछले महीने कश्मीर से ही पकड़ा है।

आजतक में प्रकाशित खबर के मुताबिक दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने जानकारी दी है कि अब्दुल को श्रीनगर के निकट सौरा से शनिवार की शाम को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार माज़िद को श्रीनगर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर उसे दिल्ली लाया जाएगा।

इसके अलावा बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार (अप्रैल 13, 2019) को सुरक्षाबलों ने जैश के आतंकवादी हिलाल अहमद नाइकू को गिरफ्तार किया है, बीते दिनों ये आतंकी दक्षिण कश्मीर में सक्रिय था। गिरफ्तारी के बाद नाइकू से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिनके राज में नेताओं की भैंस ढूँढती थी पुलिस, वो अखिलेश दे रहे कानून-व्यवस्था पर ज्ञान: पढ़िए- कैसे सपा शासन में बाहुबलियों से लेकर...

सपा सरकार में यूपी पुलिस के हर थाने को ये आदेश था कि किसी भी मामले में एक जाति विशेष और धर्म विशेष लोगों के खिलाफ मुकदमा नहीं लिखा जाएगा।

बांद्रा के गरीब नगर में चला बुलडोजर, फिर चर्चा में आए सुनील दत्त: पढ़ें- जब अभिनेता और कॉन्ग्रेस नेता पर लगे थे अवैध बस्तियों...

मुंबई के बांद्रा में बुलडोजर एक्शन के दौरान हिंसा। जानें- रेलवे प्रोजेक्ट, सुनील दत्त के पुराने कनेक्शन और धारावी जैसी राजनीति की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -