Homeदेश-समाजपायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोसायटी के चेयरमैन से झगड़ा और...

पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोसायटी के चेयरमैन से झगड़ा और गाली-गलौच का आरोप

पायल के पति के अनुसार सोसायटी को परिसर में वीडियो बनाने को लेकर आपत्ति थी। इसके अलावा डेवलेपमेंट चार्ज को लेकर भी विवाद था।

सोशल मीडिया पर अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहनी वाली एक्ट्रेस पायल रोहतगी को सोसायटी के चेयरमैन को गाली देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने चेयरमैन के साथ गाली-गलौच तो की ही, साथ ही उनको जान से मारने की धमकी भी दी।

पूरा मामला अहमदाबाद के सुंदरवन एपिटॉम सोसायटी का है। इस सोसाइटी में 4-5 साल पहले पायल के पिता ने घर खरीदा था। लेकिन कुछ समय से पायल का सोसायटी में झगड़ा चल रहा था। ऐसे में 20 जून को वहाँ एक मीटिंग हुई जहाँ पायल बिन बुलाए पहुँच गईं। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने धमकाने के अंदाज में बात की।

घटना के बाद इस संबंध में सोसायटी के चेयरमैन ने पायल रोहतगी के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवाई। चेयरमैन का कहना था कि सोसायटी की सदस्य न होने के बाद भी वह 20 जून को चल रही मीटिंग में आईं और कई लोगों से झगड़ा तथा गाली-गलौच की। बच्चों के सोसायटी में खेलने को लेकर भी उन्होंने लोगों से जमकर झगड़ा किया।

शिकायत के बाद अहमदाबाद पुलिस ने एक्ट्रेस को अरेस्ट कर लिया है। उनके पति संग्राम सिंह मुंबई से अहमदाबाद के लिए निकल गए हैं। एबीपी न्यूज के अनुसार, संग्राम ने बताया कि सोसायटी को पायल द्वारा घर के अंदर और बिल्डिंग के परिसर में किसी भी तरह के वीडियो को बनाने को लेकर आपत्ति थी और वो ऐसा करने से बार-बार उन्हें रोकते और टोकते थे। संग्राम के मुताबिक इसके अलावा सोसायटी डेवलेपमेंट चार्ज के तौर पर पायल के परिवार से 5 लाख रुपए माँग रही थी और ये भी विवाद का एक बड़ा मुद्दा था।

उल्लेखनीय है कि पायल रोहतगी अक्सर अपनी वीडियो और पोस्ट के कारण चर्चा में रहती हैं। कुछ वक्त पहले कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड होने पर उन्होंने बंगाल हिंसा पर वीडियो शेयर की थी। मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी विवाद के चलते रोहतगी को पुलिस ने पकड़ा हो। साल 2019 में उन्होंने नेहरू-गाँधी परिवार के बारे में एक पोस्ट किया था। तब भी उनकी गिरफ्तारी हुई थी और कोर्ट ने इस मामले में उन्हें हिरासत में भेज दिया था। हालाँकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

ममता बनर्जी का बंगाल था कैसा, कोई रंजीता प्रमाणिक से पूछे: एसिड अटैक में जल गया पूरा शरीर, व्हीलचेयर पर सिमटी जिंदगी, सत्ता बदलने...

पश्चिम बंगाल से भोपाल तक पलायन को मजबूर, तेजाब हमला और कोलकाता लौटने का डर... जानिए रंजीता प्रमाणिक और उनके परिवार की पूरी कहानी।

1768962 ने दी 12वीं की परीक्षा, 404319 ने माँगी आंसर शीट की स्कैन कॉपी, ब्लर कॉपीज में मनमर्जी से दिए नंबर: जानिए CBSE के...

CBSE में OSM सिस्टम के इस्तेमाल और कॉपियों में गड़बड़ी के बाद अब हर चौथा छात्र अपनी स्कैन कॉपी माँग रहा है। AI की भूमिका का पूरा सच जानिए।
- विज्ञापन -