Homeराजनीतिजिन कॉन्ग्रेसी महिला सांसदों ने अपने साथ हाथापाई का आरोप लगाया, उन्हीं ने महिला...

जिन कॉन्ग्रेसी महिला सांसदों ने अपने साथ हाथापाई का आरोप लगाया, उन्हीं ने महिला मार्शल को खींचा-मारा: देखें वीडियो

राज्यसभा की कार्यवाही का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विपक्षी सांसदों को मार्शल्स के साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है। कॉन्ग्रेस सांसद पी देवी नेताम और छाया ने महिला मार्शल को खींचा और उनके साथ मारपीट की।

विपक्षी महिला सांसदों ने बुधवार (11 अगस्त 2021) को आरोप लगाया कि राज्यसभा में एक महिला मार्शल (सुरक्षाकर्मी) ने उनके साथ हाथापाई की और बलप्रयोग किया। हालाँकि इस दावे के विपरीत राज्यसभा की कार्यवाही से जुड़े विजुअल्स में यह पता चलता है कि कॉन्ग्रेस सांसद पी देवी नेताम और छाया ने महिला मार्शल (सफेद साड़ी में) को खींचा और उनके साथ मारपीट की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी जानकारी दी कि महिला मार्शल से हाथापाई के प्रयास हुए हैं जबकि विपक्ष लगातार इसका खंडन कर रहा है।

राज्यसभा की कार्यवाही का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें विपक्षी सांसदों को मार्शल्स के साथ बदतमीजी करते हुए देखा जा सकता है।

कॉन्ग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने आज (12 अगस्त 2021) प्रोटेस्ट मार्च किया और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गाँधी ने तो यह भी आरोप लगाया कि सांसदों पर बाहरी लोगों ने हमला किया, जिन्हें केंद्र सरकार ने विपक्ष को पीटने के लिए बुलाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

उल्टा ‘तिरंगा’ पकड़ महबूबा मुफ्ती ने किया अनुच्छेद 370 का विरोध, पहले भी ‘जय हिंद’ बोलने पर दिखा चुकीं घृणा: जानिए राष्ट्रध्वज के अपमान...

महबूबा मुफ्ती का 'तिरंगा' उल्टा पकड़ना दिखाता है कि उनकी मानसिकता भारत विरोधी हमेशा से रही है। जानें- राष्ट्रध्वज के अपमान पर क्या सजा है?

सूरज पर अध्ययन करते देखना चाहती थीं माँ, बेटी ने तारों के रहस्य सुलझाए: जानिए कौन हैं ‘COSPAR विक्रम साराभाई मेडल’ पाने वाली डॉ...

ISRO और COSPAR द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाने वाले इस अंतरराष्ट्रीय पदक को हासिल करने वाली अन्नपूर्णी पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक बनी हैं।
- विज्ञापन -