Homeविविध विषयमनोरंजनअनुराग कश्यप को राक्षस कहने वाली हिरोइन पायल घोष पर 'एसिड अटैक', रॉड से...

अनुराग कश्यप को राक्षस कहने वाली हिरोइन पायल घोष पर ‘एसिड अटैक’, रॉड से हमले में घायल

''उनके हाथ में एक बोतल थी। मुझे नहीं पता कि उसमें क्या था। शायद एसिड या कुछ और हो सकता है। उन्होंने मुझे रॉड से मारने की भी कोशिश की। रॉड मेरे बाएँ हाथ पर गिर गई, मैं जख्मी हो गई।''

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकीं एक्ट्रेस पायल घोष एक बार फिर से लाइम लाइट में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बता रही हैं कि कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया है।

सोमवार (20 सितंबर 2021) को शेयर किए गए वीडियो में पायल कहती हैं, ”हाय, मैं पायल घोष हूँ और कल मैं कुछ दवाएँ खरीदने गई थी। उसके बाद जब मैं अपने ड्राइविंग सीट पर बैठने की कोशिश कर रही थी, तभी वहाँ कुछ लोग आए और मुझ पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की।”

उन्होंने बताया, ”उनके हाथ में एक बोतल थी। मुझे नहीं पता कि उसमें क्या था। शायद एसिड या कुछ और हो सकता है। उन्होंने मुझे रॉड से मारने की भी कोशिश की। जब मैं चिल्लाई तो उनकी रॉड मेरे बाएँ हाथ पर गिर गई, जिससे मैं जख्मी हो गई। इसके बाद वो सभी लोग भाग गए।”

पायल ने बताया कि सभी लोगों ने मास्क पहना हुआ था। इसलिए वो किसी को भी पहचान नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि वो FIR दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन जाएँगी। पायल ने आरोप लगाया कि बॉम्बे में पहली बार इस तरह की घटना उनके साथ हुई है। पायल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि कुछ वक्त पहले पायल ने खुद को अनुराग कश्यप से खतरा बताया था। पायल घोष ने इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा था, “अनुराग कश्यप ने खुद का इस्तेमाल करके मुझ पर बेहद बुरी तरह दबाव बनाया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मेरा आपसे अनुरोध है कि इस आदमी पर कार्रवाई कीजिए, जिससे दुनिया को पता चले कि इस रचनात्मक इंसान के पीछे कितना बड़ा राक्षस छुपा हुआ है। मुझे पता है यह इंसान मुझे नुकसान पहुँचा सकता है, मेरी सुरक्षा खतरे में है, मदद करिए।”

पायल घोष ने महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी पत्र लिखकर सुरक्षा की माँग की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -