Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन के शाही टकसाल से निकलीं कमल पर विराजमान माँ लक्ष्मी, पहली बार रॉयल...

ब्रिटेन के शाही टकसाल से निकलीं कमल पर विराजमान माँ लक्ष्मी, पहली बार रॉयल मिंट से हिंदू देवी वाला गोल्ड बार लॉन्च

दीपावली के अवसर पर हम कुछ ऐसा तैयार करना चाहते थे, जो खूबसूरत भी हो और आधुनिकता को छूते हुए परंपरा को भी प्रदर्शित करे। यह डिजाइन कमाल का है। इसमें कमल के फूल पर पर एक देवी खड़ी हैं, जिनके हाथों में कमल है।

यूनाइटेड किंगडम की रॉयल मिंट ने इस साल भारतीयों को खास तोहफा देने की तैयारी की है। दरअसल, ब्रिटेन में भारतीय धनतेरस और दीवाली पर सोना खरीदने के लिए बेहद उत्साहित हैं। भारतीयों की संस्कृति को देखते हुए रॉयल मिंट ने इस बार हिंदू देवी लक्ष्मी की छवि में पहला गोल्ड बार लॉन्च किया है। इसे रॉयल मिंट की प्रोडक्ट डिजाइनर एमा नोबेल ने तैयार किया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए कार्डिफ में स्थित श्री स्वामीनारायणन मंदिर की मदद ली गई है।

लक्ष्मी बार में 20 ग्राम सोना है। 20 ग्राम सोने से बने इस बार की कीमत 1080 पाउंड है। यानी भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग 1,60,869 रुपए हुई। गोल्ड बार को लेकर रॉयल मिंट का कहना है कि यह विविधता और समावेश के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता और देश में विविध सांस्कृतिक समारोहों के विस्तार को दर्शाता है।

रॉयल मिंट के एंड्रयू डिकी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर हम कुछ ऐसा तैयार करना चाहते थे, जो खूबसूरत भी हो और आधुनिकता को छूते हुए परंपरा को भी प्रदर्शित करे। यह डिजाइन कमाल का है। इसमें कमल के फूल पर पर एक देवी खड़ी हैं, जिनके हाथों में कमल है।

इस गोल्ड बार को रॉयल मिंट की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। वेबसाइट पर मंगलवार (28 सितंबर, 2021) की सुबह 9 बजे से इसकी बिक्री शुरू हो गई है। इसकी पैकिंग पर ओम का चिह्न बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस बार श्री स्वामीनारायण मंदिर के दीपावली कार्यक्रम और लक्ष्मी पूजन कार्यक्रम में इसे भी शामिल किया जाएगा। यह कार्यक्रम चार नवंबर को होगा। इसमें रॉयल मिंट के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मंदिर के नीलेश कबाड़िया ने कहा कि यह बेहद सुखद है कि रॉयल मिंट जैसे अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ने अपने उत्पाद में हिंदू त्योहार के प्रति ऐसा रुख अपनाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -