Homeराजनीतिअमित शाह के गाँधीनगर में 44 में से 41 सीटों पर खिला कमल, AAP...

अमित शाह के गाँधीनगर में 44 में से 41 सीटों पर खिला कमल, AAP को केवल 1: गुजरात निकाय चुनावों में BJP का परचम, देखें पूरे आँकड़े

भाजपा ने थारा नगर पालिका में 24 में से 20 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत की 8 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की है।

गुजरात के गाँधीनगर नगरपालिका चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। 44 सीटों में से 41 सीटें अपने नाम की है। कॉन्ग्रेस को 2 और आम आदमी पार्टी (AAP) को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा। भाजपा के दफ्तर गुलजार हो उठे हैं और गुजरात की राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जश्न का माहौल है। नए-नए मुख्यमंत्री बने भूपेंद्र पटेल की भी ये पहली चुनावी परीक्षा थी, जिसमें उन्होंने जम कर मेहनत की थी।

गुजरात के अगले विधानसभा चुनाव पर AAP की नजर थी और सूरत नगरपालिका के चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद उसे गाँधीनगर से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यहाँ लोगों ने भाजपा को ही अपनी पहली पसंद बताया है। भाजपा ने थारा नगर पालिका में 24 में से 20 सीटों पर बड़ी जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायत की 8 में से 5 सीटों पर जीत हासिल की है। साथ ही तालुका पंचायत की 45 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि एक बार फिर साबित कर दिया है कि गुजरात के मतदाताओं को नरेंद्र मोदी साहब पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी भाजपा अपने वादे को पूरा करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि ये अमित शाह का गृह निर्वाचन क्षेत्र है। वो अक्सर कई कार्यक्रमों के जरिए यहाँ की जनता के संपर्क में रहते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा गतिविधियों का भाजपा को फायदा मिला है।

कुल मिला कर देखें तो पूरे गुजरात में जहाँ-जहाँ नगरपालिका चुनाव हुए हैं, वहाँ 128 में से 99 सीटें भाजपा ने अपने नाम की है

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की माँग से बनाई दूरी, CJP में फूट के बाद क्या अब आंदोलन की उलटी गिनती हो...

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की माँग पर छात्र आंदोलन बंटता हुआ दिख रहा है। जहाँ सोनम वांगचुक ने इसे अपनी शर्तों में तरजीह नहीं दी है वहीँ सीजेपी की यह पहली शर्त है।

रवीश कुमार तुम ही पत्रकारों की पिटाई के जिम्मेदार हो, खुद ‘गोदी’ में बैठ करते रहे पत्रकारिता… अब चला रहे ‘गोदी मीडिया’ वाला प्रोपेगेंडा

रवीश कुमार की मौकापरस्ती सिर्फ एक व्यक्ति का पतन नहीं है, बल्कि यह उस विचार का पतन है जो खुद को 'पत्रकार' कहकर जनता को गुमराह करता रहा है।
- विज्ञापन -