Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबेटी ने मर्जी के खिलाफ किया निकाह, अब्बू मंजूर हुसैन ने परिवार के 7...

बेटी ने मर्जी के खिलाफ किया निकाह, अब्बू मंजूर हुसैन ने परिवार के 7 सदस्यों को जला दिया जिंदा: पाकिस्तान की दिल दहलाने वाली घटना

महबूब अहमद ने कहा कि उसने और बीबी ने साल 2020 में मंजूर हुसैन की मर्जी के खिलाफ निकाह किया था। इसको लेकर मंजूर काफी गुस्से में रहता था। उसे यह निकाह पसंद नहीं था। इसके चलते उसने...

पाकिस्तान में ऑनर किलिंग से जुड़ा एक दिलदहाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहाँ एक बेटी ने अपने अब्बू की मर्जी के खिलाफ जाकर निकाह कर लिया था। इससे आगबबूला होकर पाकिस्तानी शख्स मंजूर हुसैन ने अपनी दो बेटियों और चार पोते-पोतियों समेत अपने परिवार के सात सदस्यों को जिंदा जला दिया। हुसैन पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुजफ्फरगढ़ जिले का रहने वाला है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मंजूर के घर में उसकी बेटियाँ फौजिया, बीबी और खुर्शीद अपने परिवार के साथ रह रही थीं। आग में जलने से बीबी, उसके नवजात बेटे समेत उसके चार नाबालिग बच्चों की मौत हो गई।

बीबी के पति महबूब अहमद जो इस हादसे से बाल-बाल बचे थे, उन्होंने अपने ससुर मंजूर हुसैन और उसके बेटे साबिर हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। महबूब ने पुलिस को बताया, ”मैं व्यापार के लिए मुल्तान गया था। जब वापस लौटा तो देखा कि घर से आग की लपटें निकल रही थीं। वहाँ से मैंने दो लोगों, मंजूर हुसैन और उसके बेटे साबिर हुसैन को भागते हुए देखा था। पुलिस अधिकारी अब्दुल मजीद ने रॉयटर्स को बताया, “प्रेम विवाह के चलते दोनों परिवारों के बीच रंजिश थी, इसी के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है।”

बता दें कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दिए अपने बयान में, महबूब अहमद ने कहा कि उसने और बीबी ने साल 2020 में मंजूर हुसैन की मर्जी के खिलाफ निकाह किया था। इसको लेकर मंजूर काफी गुस्से में रहता था। उसे यह निकाह पसंद नहीं था। इसके चलते उसने घर के सात सदस्यों को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई थी। ह्यूमन राइट्स वॉच के मुताबिक, पाकिस्तान में हर साल ऑनर किलिंग के लगभग 1000 मामले दर्ज किए जाते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -