Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में 'गिफ्ट घोटाला' : इमरान ने बेच दी सऊदी से मिली ₹7.50 करोड़...

पाकिस्तान में ‘गिफ्ट घोटाला’ : इमरान ने बेच दी सऊदी से मिली ₹7.50 करोड़ की घड़ी, जानिए कौन है ‘पिंकी’ जिसके कहने पर लेते हैं फैसले

ISI प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा और इमरान खान के बीच विवाद में पिंकी पीरनी का नाम सामने आ रहा है।

पाकिस्तान में अब ‘गिफ्ट घोटाला’ सामने आया है। वहाँ के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सऊदी से गिफ्ट में मिली घड़ी समेत कई राजनयिकों द्वारा दिए गए गिफ्ट्स बेच डाले। विपक्षी नेता और PDM (पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट) के मुखिया मौलाना फजलुर रहमान ने उन पर अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान में तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि लाखों लोग अपनी नौकरी गँवा बैठे हैं।

वहीं PML-N की उपाध्यक्ष मरयम नवाज शरीफ ने कहा है कि जहाँ दुनिया अब कोरोना वायरस आपदा से बाहर निकल रही है, पाकिस्तान में लोग डेंगू से मर रहे हैं। उन्होंने बताया कि चीनी के दाम जहाँ पहले 50 रुपए प्रति किलो हुआ करते थे, वहीं अब ये 120 रुपए पर पहुँच गया है। बिजली के लिए अब 10-11 की जगह 25 रुपए प्रति यूनिट देना पड़ता है। जिस घड़ी के बेच दिए जाने की बात कही जा रही है, वो इमरान खान को सऊदी अरब के उप-प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने दी थी।

बताया जा रहा है कि ये 10 लाख डॉलर (7.48 करोड़ रुपए) की महँगी घड़ी थी। उन पर तोहफों को गैर-कानूनी ढंग से बेचने के आरोप लगे हैं। पाकिस्तान में नियम कहता है कि अधिकारी 10,000 रुपए तक के तोहफे अपने पास रख सकते हैं, वरना वो सरकारी संपत्ति के अंतर्गत आते हैं और उनकी नीलामी का रुपया सरकार को मिलना चाहिए। इमरान खान ने उक्त घड़ी को दुबई में ही बेच डाला और रुपए रख लिए।

उधर ISI प्रमुख की नियुक्ति को लेकर पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा और इमरान खान के बीच विवाद में पिंकी पीरनी का नाम सामने आ रहा है। विपक्षी नेता कह रहे हैं कि इमरान खान पिंकी के कहने पर काम कर रहे हैं। उन पर जादू-टोना के आरोप लगे हैं। इमरान खान की पत्नी बुशरा को ही इस नाम से बुलाया जाता है, जिन्होंने उन्हें जनरल फैज हमीद को ISI प्रमुख बनाने को कहा था।

पाकिस्तान में लोग दबी जुबान से कहते हैं कि इमरान खान सभी फैसले अपनी बीवी से पूछ कर ही लेते हैं। इससे पहले जैमिमा गोल्डस्मिथ और रेहम खान से शादी कर चुके इमरान की तीसरी बीवी ही पिंकी हैं। वो हमेशा बुर्के में ही रहती हैं। कहा जाता है कि उनका टोने-टोटके में काफी विश्वास है। 6 लोगों की जंगल से गिरफ़्तारी का मुद्दा भी उछला है, जो एक गुड़िया में पिन चुभो रहे थे। आरोप है कि पिंकी के कहने पर ये सब हो रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -