Homeदेश-समाजशिवसेना की महिला नेता चलाती थी सेक्स रैकेट, MP पुलिस ने अनुपमा तिवारी समेत...

शिवसेना की महिला नेता चलाती थी सेक्स रैकेट, MP पुलिस ने अनुपमा तिवारी समेत 10 को किया गिरफ्तार

अनुपमा भोपाल की महिलाओं के घर जाकर उनसे समाजिक कार्यों में जुड़ने की बात कहती थी। इस तरह से वह काम पाने के लालच में उसके जाल में फँस जाती थीं। इसके बाद वह किसी न किसी बहाने से उन्हें सीहोर बुलाती और...

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। रैकेट की सरगना शिवसेना नेता अनुपमा तिवारी है। वह खुद को शिवसेना नेता के अलावा समाजसेवी, पत्रकार, आईटीआई कार्यकर्ता और योगाचार्य भी बताती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने सीहोर बस स्टैंड के पास स्थित अनुपमा तिवारी के घर पर छापा मारकर रविवार (7 नवंबर 2021) देर रात 4 लड़कियाँ, 3 ग्राहक, ड्राइवर, महिला मैनेजर और संचालिका को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही मौके से नशे का सामान, कार और नकदी भी जब्त की गई है।

बताया जा रहा है कि अनुपमा भोपाल की महिलाओं के घर जाकर उनसे समाजिक कार्यों में जुड़ने की बात कहती थी। इस तरह से वह काम पाने के लालच में उसके जाल में फँस जाती थीं। इसके बाद वह किसी न किसी बहाने से उन्हें सीहोर बुलाती और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनको देह व्यापार के लिए मजबूर करती थी। अनुपमा ने पुलिस को खुद बताया कि महिलाओं के तैयार होते ही वह उन्हें सेक्स रैकेट के वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़ लेती थी। ये सभी महिलाएँ बैरागढ़ की रहने वाली हैं।

जाँच में पता चला है कि अनुपमा सिर्फ शादीशुदा महिलाओं को ही अपने जाल में फँसाती थी। एएसपी सीहोर समीर यादव ने बताया कि अनुपमा का मानना था कि मजबूरी और बदनामी के डर से ऐसी महिलाएँ जल्दी राज नहीं खोलती हैं। इसी वजह से वह लंबे समय से देह व्यापार में लगी हुई थीं।

बता दें कि मूलरूप से होशंगाबाद की रहने वाली अनुपमा तिवारी ने साल 2015 में शिवसेना की टिकट पर नगर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गई थी। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें सीहोर के तत्कालीन अपर कलेक्टर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में योगाचार्य के रूप में उसे सम्मानित भी किया जा चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -