Homeदेश-समाज4 बच्चों का अब्बा अब्दुल मदरसे में पढ़ाता था उर्दू, ट्यूशन पढ़ने आई 6...

4 बच्चों का अब्बा अब्दुल मदरसे में पढ़ाता था उर्दू, ट्यूशन पढ़ने आई 6 साल की बच्ची से किया रेप

आरोपित अब्दुल रहीम मदरसे में अकेला रहता था। वह पहले से ही शादीशुदा है। उसके 4 बच्चे हैं, जिसमें 1 बेटी व 3 बेटे हैं।

राजस्थान के कोटा से 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। दीगोद थाना क्षेत्र में रहने वाले 43 वर्षीय उर्दू टीचर अब्दुल रहीम को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल रहीम मूलरूप से रामपुरा कोटा का रहने वाला है। वह पिछले 4 महीने से गाँव के मदरसे में बच्चों को उर्दू की तालीम दे रहा था।

दीगोद एसएचओ रमेश ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने 13 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर हमने 14 नवंबर को अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि परिजनों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि ट्यूशन पढ़ने गई 6 साल की बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर आकर रोते हुए परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची 13 नवंबर की सुबह आरोपित के पास पढ़ने के लिए गई थी। उस समय वहाँ पर वह अकेली थी। मौका पाकर अब्दुल ने उसे रोक लिया और कमरे में ले जाकर उसका रेप किया। बता दें कि अब्दुल रहीम पहले से ही शादीशुदा है और उसके 4 बच्चे हैं, जिसमें 1 बेटी व 3 बेटे हैं। मदरसे में आरोपित अकेला रहता था। पुलिस ने सोमवार (15 नवंबर 2021) को अब्दुल को कोर्ट में पेश किया।

गौरतलब है कि मदरसे और मौलानाओं द्वारा नाबालिगों के यौन शोषण की खबरें लगातार आती रहती है। बीते साल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रहने वाले इस 25 साल के एक मौलाना पर अपनी ही 9 साल की स्टूडेंट से रेप करने का आरोप लगा था। यह बात भी सामने आई थी कि गिरफ्तारी के बाद मौलाना के परिवार वाले पीड़ित बच्ची के परिवार पर दबाव बना रहे थे कि वे 9 साल की बच्ची का निकाह मौलाना से कर केस वापस ले लें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

पूरी तरह से ‘ड्राई स्टेट’ नहीं था लक्षद्वीप, 47 साल बाद सरकार ने बदले शराब के नियम: जानिए क्यों, कभी विकास परियोजनाओं के विरोध...

भारत के केंद्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप में 47 वर्षों बाद शराब नीति में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लागू शराबबंदी कानून को समाप्त कर दिया है।

CM योगी ने लॉन्च किया ‘प्रोजेक्ट गंगा’, UP सरकार के साथ काम करेगा हिंदूजा ग्रुप: 20 लाख घरों तक पहुँचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, जानें क्या...

योगी सरकार का 'प्रोजेक्ट गंगा' गाँवों तक तेज इंटरनेट पहुँचाने का अभियान है। करोड़ों ग्रामीणों को डिजिटल दुनिया से जोड़कर जीवन को आसान बनाएगा।
- विज्ञापन -