Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'भारत में सुबह नारी को पूजते हैं, रात में करते हैं गैंगरेप' : कॉमेडी...

‘भारत में सुबह नारी को पूजते हैं, रात में करते हैं गैंगरेप’ : कॉमेडी के नाम पर वीर दास ने अमेरिका में फैलाया देश विरोधी प्रोपगेंडा, FIR दर्ज

वीर दास ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16 नवंबर को जॉन एफ केनेडी सेंटर में 7 मिनट तक भारत विरोधी प्रोपगेंडा को जमकर हवा दी। अपने वन लाइनर्स की मदद से उसने भारत को, भारत की राजनीति को खूब कोसा और हर प्रोपगेंडाबाज की तरह उसने भारत में नारी को पूजने की जो परंपरा है उसे रेप से जोड़ा।

भारत के विरुद्ध बोलकर लिबरल गिरोह में पैठ बनाना किसी भी कॉमेडियन के लिए सबसे सरल काम है। वीर दास ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 16 नवंबर 2021 को यही किया। उसने जॉन एफ केनेडी सेंटर में 7 मिनट तक भारत विरोधी प्रोपगेंडा को जमकर हवा दी। अपने वन लाइनर्स की मदद से उसने भारत को, भारत की राजनीति को, स्थानीय मुद्दों को, पीएम मोदी को खूब कोसा और हर प्रोपगेंडाबाज की तरह उसने भारत में नारी को पूजने की जो परंपरा है उसे रेप से जोड़ा।

मंच पर खड़ा होकर वीर दास ने कहा, “मैं उस भारत से आता हूँ जहाँ महिला को सुबह पूजा जाता है और रात में गैंगरेप होता।” अजीब बात ये है कि उसने अमेरिका में खड़े होकर भारत में हो रहे रेपों के बारे में बात की, लेकिन ये भूल गया कि अमेरिका रेप मामलों में बहुत आगे है।

क्रिएटिव ढंग से कॉमेडी करते हुए वीर ने बरखा दत्त को अपना समर्थन दिया और कहा, “मैं ऐसे भारत से आता हूँ जहाँ पत्रकारिता मर गई है क्योंकि आदमी स्टूडियो में खड़े होकर एक दूसरे के हस्तमैथुन करते हैं और औरत सड़कों पर लैपटॉप लेकर सच बता रही होती है।”

उसने हिंदुओं को असहिष्णु दिखाते हुए भगवा रंग का भी मखौल उड़ाया। साथ ही साथ भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेट पर भी तंज कसा। इसके बाद वैश्विक स्तर पर पीएम केयर फंड पर वीर दास ने सवाल उठाए।

ऐसे ही स्थानीय मुद्दों को भी उठाने से वीर दास ने गुरेज नहीं किया। उसने अमेरिका में लखीमुपर खीरी हिंसा का मामाला उठाया और कहा, “मैं उस भारत से आता हूँ जहाँ हमें शाकाहारी होने पर गर्व होता है लेकिन फिर भी किसानों को कुचलते हैं जो हमारे लिए सब्जी उगाते हैं।”

अपनी बात को वो ये कहते हुए खत्म करता है, “लेकिन जब मैं आपके सामने खड़ा हूँ। मुझे याद आया कि मैं एक महान देश का प्रतिनिधित्व करता हूँ। महान लोग, जिन्होंने महान चीजें बनवाई लेकिन अब वो यादों में बदल रही हैं।” 

बता दें कि केनेडी सेंटर में भारत विरोधी बयानों के लिए वीर दास के ख़िलाफ़ भारत में शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं। हिंदू आईटी सेल के संस्थापक अक्षित सिंह ने वीर दास के विरुद्ध ऑनलाइन एफआईआर करवाई है। वहीं वकील आशुतोष जे दुबे ने भी मुंबई पुलिस में कॉमेडियन के विरुद्ध शिकायत करवाई है। कॉमेडियन के ऊपर भारत की छवि धूमिल करने के आरोप में वकील आशुतोष जे दुबे ने शिकायत दी है।

ऑनलाइन एफआईआर
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -