Homeविविध विषयमनोरंजन200 करोड़ रुपए की वसूली वाले महाठग सुकेश से जैकलीन की नजदीकियाँ आईं सामने,...

200 करोड़ रुपए की वसूली वाले महाठग सुकेश से जैकलीन की नजदीकियाँ आईं सामने, ईडी जल्द दाखिल करेगी चार्जशीट

बेंगलुरु से आने वाले सुकेश चंद्रेशखर को अय्याश जिंदगी जीने के शौक ने शातिर ठग बना दिया। बेंगलुरु पुलिस ने जब सुकेश को पहली बार पकड़ा था, तब उसकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। उस दौरान उसने कर्नाटक के पूर्व सीए

200 करोड़ रुपए की वसूली मामले में महाठग सुकेश चंद्रशेखर से रिश्ते को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस फँसती जा रही हैं। दरअसल, सुकेश और जैकलीन के बीच नजदीकियों को पुख्ता साबित करने वाला एक सबूत सामने आया है। जाँच एजेंसियों के हाथ ऐसी तस्वीरें लगी हैं, जिनमें सुकेश और जैकलीन एक साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं।

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आया था। तिहाड़ से निकलने के बाद वह फ्लाइट से चेन्नई गया और वहाँ फाइव स्टार होटल में जैकलीन से मिला था। अहम बात ये है कि जैकलीन के साथ के पलों को जिस मोबाइल फोन से वो कैद करने की कोशिश कर रहा है, ये वही मोबाइल फोन (आईफोन 12 प्रो) है, जिसके जरिए ठग ने 200 करोड़ रुपए की ठगी को अंजाम दिया था। हालाँकि, उसके पास अभी भी वही फोन है।

बहरहाल अब अगले महीने दिसंबर की शुरुआत में ही प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने जा रही है। इसमें जैकलीन और सुकेश के रिश्ते को लेकर पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है।

गौरतलब है कि सुकेश ने बिजनेस मैन बनकर जैकलीन को अपने जाल में फँसाया था। इसी कारण से प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को पूछताछ के लिए बुलाया था। वो तिहाड़ जेल से स्पूफिंग के जरिए जैकलीन को कॉल करता था। इसके अलावा उन्हें महँगे गिफ्ट, फूल और चॉकलेट भेजता था। प्रवर्तन निदेशालय के पास उसके दो दर्जन से भी अधिक कॉल्स के रिकॉर्ड मौजूद हैं।

बेंगलुरु से आने वाले सुकेश चंद्रेशखर को अय्याश जिंदगी जीने के शौक ने शातिर ठग बना दिया। बेंगलुरु पुलिस ने जब सुकेश को पहली बार पकड़ा था, तब उसकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। उस दौरान उसने कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्‍वामी के बेटे का दोस्‍त बनकर एक परिवार से 1.14 करोड़ रुपए ठगे थे। बेंगलुरु में जब उसकी पोल खुलने लगी तो वह चेन्‍नई भाग गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रेस फ्रीडम का पीटता है ढोल, लेकिन जर्नलिस्ट की कब्रगाह बना पाकिस्तान: बलूचिस्तान में 42 पत्रकारों की मौत, POK में जुल्म दिखाने पर मीडिया...

पाकिस्तान का प्रेस फ्रीडम क्या दिखाता है? वहाँ के पत्रकारों की हत्या, सच्चाई बोलने पर पाबंदी और विदेशी मीडिया के लिए अपने अनुसार बनाए गए नियम।

कैसी दोगलई है रवीश कुमार? CJP से लेकर ईरान-गाजा पर स्टूडियो में बैठकर चलाई जुबान, झारखंड पेपर लीक पर बोलना पड़ा तो कहा- हम...

रवीश कुमार अपना प्रोपेगेंडा चमकाने से बाज तो आएँगे नहीं, 1 हफ्ते बाद झारखंड पेपर लीक मुद्दे की याद आई, उसमें भी मोदी सरकार की गलती बता रहे।
- विज्ञापन -