Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी नाव से ₹400 करोड़ की 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त, 6 गिरफ्तार : तटरक्षक...

पाकिस्तानी नाव से ₹400 करोड़ की 77 किलोग्राम हेरोइन जब्त, 6 गिरफ्तार : तटरक्षक बल और गुजरात ATS की संयुक्त कार्रवाई

भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में 'अल हुसैनी' नाम की एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ा है, जिसमें चालक दल के छह सदस्य थे। उन्होंने बताया कि करीब 400 करोड़ रुपए की 77 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है।

गुजरात एटीएस ने सोमवार (20 दिसंबर 2021) को 400 करोड़ रुपए की हेरोइन ले जा रही एक पाकिस्तानी नाव का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली नाव से छह सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है।

गुजरात के डिफेंस पीआरओ के अनुसार, भारतीय तटरक्षक बल ने गुजरात एटीएस के साथ एक संयुक्त अभियान में ‘अल हुसैनी’ नाम की एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ा है, जिसमें चालक दल के छह सदस्य थे। उन्होंने बताया कि करीब 400 करोड़ रुपए की 77 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है। नाव को आगे की जाँच के लिए गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ तट पर लाया गया है।

इस साल की शुरुआत में अप्रैल में तटरक्षक बल और एटीएस ने इसी तरह का एक अभियान चलाया था और कच्छ के जखाऊ तट के पास भारतीय जलक्षेत्र से आठ पाकिस्तानी नागरिकों को नाव में लगभग 150 करोड़ रुपए की 30 किलोग्राम हेरोइन ले जाते हुए पकड़ा था। पिछले महीने, एटीएस ने गुजरात के मोरबी जिले में एक निर्माणाधीन घर से लगभग 600 करोड़ रुपए की ड्रग्स की खेप जब्त की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नौका के जरिए भारत में हेरोइन की बड़ी खेप की डिलीवरी होनी थी।

बता दें कि कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह पर अधिकारियों ने पहले बताया था कि इस साल सितंबर में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भारत में हेरोइन की सबसे बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया था। उन्होंने उस दौरान दो कंटेनरों से लगभग 3,000 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की थी, जो अफगानिस्तान से आई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 21,000 करोड़ रुपए बताई गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

INDI गठबंधन की बैठक में आई पार्टियाँ बजा रही थी अपनी ढपली अपना राग, उधर एक झटके में 21 सांसद हो गए कम: जानें...

एक तरफ दीदी दिल्ली में विपक्षी एकता की नई स्क्रिप्ट लिख रही थीं, तो दूसरी तरफ एक ही झटके में उनके 21 सांसद कम हो चुके थे।

बंगाल में CAA-विरोधी दंगों की जाँच के आदेश, UP स्टाइल में होगी वसूली: पढ़ें ममता सरकार ने इस्लामी कट्टरपंथियों को कैसे दी थी रेलवे...

बंगाल में 2019 के CAA विरोधी दंगों की जाँच फिर से होगी। सीएम शुभेंदु ने रेलवे को हुए 93 करोड़ के नुकसान और हिंसा की समीक्षा के आदेश दिए हैं।
- विज्ञापन -