Homeराजनीतिलात मारकर अफसरों को बाहर किया जाएगा: मध्य प्रदेश श्रम मंत्री

लात मारकर अफसरों को बाहर किया जाएगा: मध्य प्रदेश श्रम मंत्री

15 साल के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता हाथ में आते ही कांग्रेस पार्टी के नेता बेलगाम हो गए हैं। पार्टी के नेताओं का जोश में होश खो बैठने जैसा आलम है। मध्य प्रदेश के बमौरी से विधायक व राज्य के वर्तमान श्रम मंत्री महेंन्द्र सिंह सिसोदिया ने विवादास्पद बयान दिया है। अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान उन्होंने कहा, “किसी अधिकारी को फोन लगाओ यदि वह अधिकारी आपकी बात नहीं सुनता है, तो आप मुझे इस बात की जानकारी दो। मैं ऐसे अधिकारियों को राज्य से लात मारकर बाहर करूँगा।”

आपको बता दें कि महेंन्द्र सिंह सिसोदिया की गिनती राज्य के कद्दावर नेताओं में होती है। यही नहीं मध्य प्रदेश की राजनीति में सिसोदिया को ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे का मजबूत नेता माना जाता है। मंत्री साहब का यह बयान सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है। मंत्री के बयान वाले वीडियो को ट्वीटर पर भी लोग खूब लाइक, डिसलाइक और कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं ट्वीटर पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है।

एमएनआई के ट्वीट पर कमेंट करते हुए वॉल्वरीन नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया ‘साँप को चाहे जितना दूध पिलाओ वो साँप ही रहता है।’

ट्वीटर पर ही एक दूसरे यूजर अंशु चौधरी ने कमेंट किया है ‘देखिये फ्रीडम ऑफ स्पीच की बात करने वाले लोग किस तरह की बात करते हैं। सत्ता में आने के बाद तरह विरोधी को दबाया जाता है, इस मामले में भाजपा को कांग्रेस से सीखने की जरूरत है।’

कुनाल सिंह नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा है ‘अभी-अभी मंत्री बना है और इतने जल्दी घमंड चढ़ गया इसपे।’  

सुमित सिंह नाम के एक यूजर ने कमेंट में लिखा है ‘फिर तो पप्पू को पहले लात पड़ेगी।’

डरपोक सावरकर नाम के एक यूजर ने लिखा ‘और तुम काम नहीं करोगे तो जनता अगली बार तुम्हें लात मारेगी।’

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -