Homeराजनीति'बड़ी मजबूरी' में मनोज तिवारी को जान से मार दूँगा, जरूरत पड़ी तो मोदी...

‘बड़ी मजबूरी’ में मनोज तिवारी को जान से मार दूँगा, जरूरत पड़ी तो मोदी को भी रास्ते से हटा दूँगा’

मनोज तिवारी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि हिंदी में भेजे गए इस संदेश को भेजने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और मशहूर गायक व अभिनेता मनोज तिवारी को जान से मारने की धमकी मिली है। एक एसएमएस में मिली इस धमकी में धमकी देने वाले ने यह भी कहा है कि उसे तिवारी को मारने का निर्णय ‘बड़ी मजबूरी’ में लेना पड़ रहा है, जिसके लिए वह स्वयं बहुत दुखी है। मनोज तिवारी ने मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की है, जो इस शख्स को तलाशने में जुट गई है। तिवारी ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए बताया कि हिंदी में भेजे गए इस संदेश को भेजने वाले ने अपना नाम नहीं बताया है।

इस शख्स ने SMS में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी लपेटते हुए कहा कि अगर जरूरत हुई, तो उन्हें भी ‘रास्ते से हटा दिया जाएगा’। यह संदेश तिवारी को शुक्रवार दोपहर 12.52 बजे मिला था और उन्होंने इसे शनिवार को पढ़ा। इससे पहले भाजपा के ही पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को भी दो दिन पहले ही किसी ने जान से मार देने की धमकी दी थी। उन्होंने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी थी। प्रवेश वर्मा का कहना था कि वह दिल्ली में मस्जिदों के अवैध निर्माण के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, इसीलिए उनको निशाना बनाया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -