Homeविविध विषयअन्य'इस जर्सी ने ही वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत के सिलसिले को रोक...

‘इस जर्सी ने ही वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत के सिलसिले को रोक दिया’

"आप मुझे अंधविश्वासी कह सकते हैं, लेकिन इस जर्सी ने ही वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत के सिलसिले को रोक दिया है।"

विश्वकप 2019 के 38वें मैंच में इंग्लैंड ने भारत को कल (जून 30, 2019) 31 रनों से हरा दिया। चूँकि यह भारत की विश्व कप 2019 में पहली हार थी इसलिए जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके लिए भगवा जर्सी को जिम्मेदार ठहराया।

मुकाबले में भारत के हारने के बाद महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, “आप मुझे अंधविश्वासी कह सकते हैं, लेकिन इस जर्सी ने ही वर्ल्‍ड कप में भारत की जीत के सिलसिले को रोक दिया है।”

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस लीडर उमर अब्दुल्ला ने भी भारत की हार पर सवाल उठाया है। उमर ने ट्वीट करके पूछा है, “पाकिस्तान और इंग्लैंड की जगह अगर हमारा सेमीफाइनल का टिकट दाँव पर लगा होता, तब भी क्या टीम इंडिया ऐसे ही बल्लेबाजी करती।”

बता दें कि 1992 के बाद से यह पहला मौका है जब विश्वकप के किसी मैच में इंग्लैंड ने भारत को मात दी है। इस मैच में भारत की जीत के लिए पाकिस्तानी प्रशंसक भी उनको प्रोत्साहित कर रहे थे, क्योंकि इंग्लैंड की हार से वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुँचने की पाकिस्तान की उम्मीदें बढ़ रही थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -