Homeविविध विषयअन्ययाद है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का आखिरी भारत दौरा, ​'जासूस' बनकर खिलाड़ियों के साथ...

याद है पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का आखिरी भारत दौरा, ​’जासूस’ बनकर खिलाड़ियों के साथ आईं थी बीवियाँ: PCB के पूर्व चीफ का खुलासा

2012-2013 में पाकिस्तानी टीम 3 वनडे और दो टी-20 मैच खेलने भारत आई थी। टी-20 सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी, जबकि वनडे सीरीज में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज की थी।

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम आखिरी बार 2012-2013 में भारत दौरे पर आई थी। कई पाकिस्तानी क्रिकेटर अपने परिवार के साथ उस समय भारत आए थे। अब पता चला है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने खिलाड़ियों के साथ उनकी बी​वी को जासूस बनाकर भेजा था। ये खुलासा PCB के पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ किया है। उन्होंने बताया है कि 2012-2013 की द्विपक्षीय सीरीज के दौरान उन्हें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भारत में कुछ गड़बड़ करने का शक था। इसलिए उन्होंने हर खिलाड़ी के साथ उसकी बीबी के जाने का बंदोबस्त किया था।

बता दें कि पूर्व के भारत दौरे पर कई पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच के बाद पार्टियों में मस्ती करते हुए पाए गए थे। इसे ध्यान में रखते अशरफ ने सोचा कि अगर खिलाड़ी के साथ उनकी बीबी होंगी तो वे देर रात तक बाहर नहीं घूमेंगे। यह फैसला पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए लिया गया था। अशरफ को डर था कि कहीं भारतीय मीडिया के हाथ कुछ लग गया तो इससे PCB और पाकिस्तान की इमेज खराब हो सकती है। इसलिए अशरफ ने तय किया कि खिलाड़ियों की हरकतों पर नजर रखने के लिए उनकी बीवी साथ रहेंगी।

अशरफ ने आरोप लगाया कि जब भी पाकिस्तान की टीम इंडिया के दौरे पर आती थी तो भारतीय मीडिया उनके खिलाड़ियों की छवि खराब करने की कोशिशों में रहता था। इससे पूरा पाकिस्तान बदनाम हो सकता था। ऐसे में किसी भी बदनामी के खतरे से बचने के लिए उन्होंने बीवियों को जासूस बनाकर भेजने का फैसला किया।

बता दें कि 2012-2013 में पाकिस्तानी टीम 3 वनडे और दो टी-20 मैच खेलने भारत आई थी। टी-20 सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी, जबकि वनडे सीरीज में पाकिस्तानी टीम ने जीत दर्ज की थी। इस दौरे पर मोहम्मद हाफिज, अजहर अली, युनूस खान, मिसबाह-उल-हक, कामरान अकमल, उमरगुल आदि पाकिस्तानी क्रिकेटर आए थे। उस दौरे के बाद से ना तो पाक खिलाड़ी कभी भारत दौरे पर आए और ना ही टीम इंडिया कभी पाकिस्तान गई। अब इन दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों का मुकाबला केवल आईसीसी प्रतियोगिताओं में ही होता है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -