Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयईद मनाने घर आई थी, भाई ने गोली मार दी... क्योंकि नाचती थी, मॉडलिंग...

ईद मनाने घर आई थी, भाई ने गोली मार दी… क्योंकि नाचती थी, मॉडलिंग में करियर बनाना चाहती थी

सिदरा अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए आई थी। तब उसकी अपने भाई से बहस हुई। बहस के दौरान भाई हमजा ने अपनी बहन को पीटा। फिर गोली भी मार दी। सिदरा की मौत मौके पर हो गई।

पाकिस्तान में एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर दी है। मीडिया रिपोर्ट में हत्या की वजह ऑनर किलिंग (हालाँकि यह शब्द ही गलत है) बताई जा रही है। भाई अपनी बहन के मॉडलिंग और डांसिंग क्षेत्र में करियर बनाने से नाराज था। पुलिस ने आरोपित भाई हमजा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पंजाब क्षेत्र में गुरुवार (5 मई 2022) को घटी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका का नाम सिदरा है। वो लाहौर से 130 किलोमीटर दूर रेनाला खुर्द ओकरा की रहने वाली थी। सिदरा एक स्थानीय कपड़े के ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती थी। इसी के साथ वो फैसलाबाद के थिएटर में डांस भी किया करती थी। इस बात से सिदरा का परिवार, खास कर भाई हमजा नाराज रहता था। मृतका के परिजनों ने उसके काम को इस्लाम के खिलाफ बता कर कई बार बंद करने के लिए कहा था।

पाकिस्तान की पुलिस के मुताबिक पिछले सप्ताह सिदरा अपने परिवार के साथ ईद मनाने के लिए आई थी। घटना के दिन उसकी अपने भाई से बहस हुई। इसी बहस के दौरान हमजा ने अपनी बहन को पीटा। बाद में उसने अपनी बहन को गोली मार दी। सिदरा की मौत मौके पर ही हो गई थी। मृतका की उम्र 22 साल बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपित भाई हमजा को गिरफ्तार कर लिया है। हमजा ने पुलिस के सामने अपनी बहन की हत्या करना भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने इस केस में धारा 302, 311 और 34 PPC में कार्रवाई की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -