Monday, May 6, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयभगवान राम की वीरता-साहस की कहानी अमेरिका के सबसे बड़े म्यूज़ियम में, साल भर...

भगवान राम की वीरता-साहस की कहानी अमेरिका के सबसे बड़े म्यूज़ियम में, साल भर चलेगी प्रदर्शनी

पेंटिंग्स में प्रदर्शित चित्र और वस्त्र लगभग 2,500 साल पुराने संस्कृत ग्रन्थ रामायण से होंगे, जिसमें 24,000 से अधिक छंद शामिल हैं। इसमें भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के...

भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ अमेरिका के सबसे बड़े कला संग्रहालय ‘द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ में साल भर तक चलने वाली एक प्रमुख प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु होगा। इस प्रदर्शनी में 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के राजपूत और पहाड़ी दरबारों के लिए रामायण से संबंधित 30 चित्रों को प्रस्तुत किया जाएगा।

‘सीता एंड राम: द रामायण इन इंडियन पेंटिंग’ यह प्रदर्शनी एक साल तक जारी रहेगी, जो आने वाले 10 अगस्त से शुरू होगी।

संग्रहालय के अनुसार, “17वीं और 19वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के राजपूत और पहाड़ी राज दरबारों के लिए बनाए गए चित्रों को इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके केंद्र में पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व के आसपास संस्कृत कवि वाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य रामायण की कल्पना विद्यमान है।”

प्रदर्शनी में 30 उत्कृष्ट चित्रों को प्रस्तुत किया जाएगा, जो राम की वीरता और साहस की कहानी को दर्शाते हैं।

संग्रहालय ने कहा है कि पेंटिंग्स में प्रदर्शित चित्र और वस्त्र लगभग 2,500 साल पुराने संस्कृत ग्रन्थ रामायण से होंगे, जिसमें 24,000 से अधिक छंद शामिल हैं। इसमें भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के वन-गमन से लेकर हनुमान के साथ उनकी भेंट के किस्से शामिल होंगे।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉन्ग्रेस की सरकार बनने पर राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलट देंगे राहुल गाँधी, करीबियों को बताया था शाहबानो वाला प्लान: आचार्य...

केंद्र में सरकार बनने पर कॉन्ग्रेस की मंशा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने की भी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गाँधी के इस इरादे को लेकर आगाह किया है।

जो झारखंड खनिज की खदान, वह कॉन्ग्रेस के लिए लूट की दुकान: जब-जब सत्ता से सटी तब-तब पैदा हुए हेमंत, धीरज, आलमगीर…

मधु कोड़ा का नाम ₹ 4000 करोड़ के घोटाले में आया। हेमंत सोरेन 8.5 एकड़ जमीन अवैध रूप से खरीदने के मामले में जेल में हैं। धीरज साहू के यहाँ से ₹350 करोड़ कैश मिला, अब आलमगीर आलम के PS के नौकर के यहाँ से ₹25 करोड़ मिले हैं। झारखंड में हो रही लूट में कॉन्ग्रेस बराबर की भागीदार है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -