Homeदेश-समाजकश्मीर के लाल बाजार इलाके में पुलिस नाके पर आतंकियों ने की फायरिंग: हमले...

कश्मीर के लाल बाजार इलाके में पुलिस नाके पर आतंकियों ने की फायरिंग: हमले में एक जवान बलिदान, दो गंभीर रूप से घायल

इससे पहले पुलवामा में जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। इनमें से एक जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष आतंकी कैसर कोका शामिल था। दरअसल, अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी। इस दौरान पुलिस को अमेरिका निर्मित एक राइफल, एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद हुआ था।

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) की राजधानी श्रीनगर (Srinagar) में इस्लामिक आतंकियों ने मंगलवार (12 जुलाई 2022) की शाम को हमला कर दिया, जिसमें एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गए। वहीं, इस आतंकी हमले में दो जवान घायल बताए जा रहे हैं।

मृतक जवान की पहचान जम्मू-कश्मीर पुलिस के दारोगा (ASI) मुश्ताक अहमद के रूप में है। वहीं, घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायल जवानों में एक हेड कॉन्स्टेबल और एक एसपीओ अबु बकर बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में एक स्कूल के पास पुलिस की एक नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की। इस फायरिंग में पुलिस के तीन जवान घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान ASI मुश्ताक अहमद ने दम तोड़ दिया। आतंकियों की तलाश में पुलिस, सेना और CRPF की संयुक्त टीम ऑपरेशन कर रही है।

इससे पहले सोमवार (11 जुलाई 2022) को पुलवामा में जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया था। इनमें से एक जैश-ए-मोहम्मद का शीर्ष आतंकी कैसर कोका (Kaisar Koka) शामिल था। दरअसल, अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की थी। इस दौरान पुलिस को अमेरिका निर्मित एक राइफल, एक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

महाराष्ट्र में धर्मांतरण के नए कानून के तहत ब्रिटिश नागरिक पर दर्ज हुई FIR, चर्च के कार्यक्रम की आड़ में हिंदुओं को बनाना चाहता...

महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू होने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक पर FIR दर्ज हुई है। वह पुणे के एक चर्च में यीशू के प्रति भक्ति दिखाते हुए हिन्दू देवी-देवताओं पर भ्रम फैला रहा था।

एयर इंडिया पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी निकला पॉजिटिव: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट में आखिर क्या हुआ था और अब आगे क्या होगा?

पायलट का कंफर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव आया है और सैंपल में गांजा होने की पुष्टि हुई है। हालाँकि, टेस्ट के सटीक विवरण का खुलासा होना शेष है।
- विज्ञापन -