Homeविविध विषयमनोरंजन'उम्मीद है आप हमारे लिए भी अपनी पैंट उतारेंगे': रणवीर सिंह को अब जानवरों...

‘उम्मीद है आप हमारे लिए भी अपनी पैंट उतारेंगे’: रणवीर सिंह को अब जानवरों के लिए नंगा होने का न्योता, पेटा के लिए पामेला एंडरसन ने उतारे थे कपड़े

"आपने पेपर मैगजीन के लिए जो फोटोशूट करवाया है, उसे हमने देखा है। उम्मीद है कि आप हमारे लिए भी अपनी पैंट उतारेंगे।"

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को फिर से न्यूड फोटोशूट का ऑफर मिला है। पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA) ने अपने कैंपेन ‘ऑल एनिमल्स हैव द सेम पार्टस- ट्राई वीगन (Try Vegan)’ के लिए यह न्योता दिया है। इस संबंध में रणवीर सिंह को भेजी चिट्टी भी पेटा इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है।

इस पत्र में अभिनेता से पेटा के इस कैंपेन के प्रति लोगों को जागरूक करने में मदद करने की गुजारिश की गई है। वीगन फूड के फायदे बताते हुए लेटर में उन सेलेब्स के नाम का भी जिक्र है जो इस कैंपेन से जुड़े हुए हैं। बताया गया है कि अनुष्का शर्मा, जोकिन फीनिक्स, कार्तिक आर्यन और नताली पोर्टमैन जैसी सेलिब्रिटीज वीगेन डाइट को फॉलो करते हैं।

पत्र में कहा गया है, “आपने पेपर मैगजीन के लिए जो फोटोशूट करवाया है, उसे हमने देखा है। उम्मीद है कि आप हमारे लिए भी अपनी पैंट उतारेंगे। जानवरों के प्रति लोगों में करुणा बढ़ाने के लिए क्या आप पेटा के लिए न्यूड फोटो शूट करवाना पसंद करेंगे।” फिलहाल इस ऑफर पर रणवीर सिंह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वैसे हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन 2011 में पेटा के लिए न्यूड फोटोशूट करवा चुकी हैं।

2011 में पेटा के लिए पामेला एंडरसन द्वारा करवाया गया फोटो शूट

गौरतलब है कि बीते दिनों रणवीर के खिलाफ न्यूड फोटोशूट कराने के मामले में एक गैर-सरकारी संस्था ने मुंबई के चेम्बूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। श्याम मंगाराम फाउंडेशन नाम के NGO ने अपनी शिकायत में लिखा था, ”हम पिछले 6 साल से बच्चों और विधवाओं के अच्छे भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। पिछले हफ्ते हमने रणवीर सिंह की कई न्यूड फोटोज़ वायरल होते हुए देखीं। वो तस्वीरें जिस हिसाब से क्लिक की गईं उससे कोई भी महिला और पुरुष शर्मसार महसूस करेंगे।” इस शिकायत के आधार पर मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएँगे। ये दोनों फ़िल्में अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आखिरी बार रणवीर सिंह फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -