Homeदेश-समाजहिरासत में फरार श्रीकांत त्यागी की पत्नी, लग्जरी गाड़ियाँ जब्तः NCW भी सख्त, महिला...

हिरासत में फरार श्रीकांत त्यागी की पत्नी, लग्जरी गाड़ियाँ जब्तः NCW भी सख्त, महिला के साथ गाली-गलौच वाला Video आने के बाद से तलाश रही नोएडा पुलिस

बताया जा रहा है कि त्यागी ने सोसायटी के पार्क पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसको लेकर उसे नोटिस दिया गया था, लेकिन त्यागी ने इसे छोड़ने से इनकार कर दिया। त्यागी द्वारा पेड़ लगाने के दौरान महिला उससे इसी विषय पर बात करने की कोशिश कर रही थी।

उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक सोसाइटी में एक महिला के साथ गाली-गलौच करने वाले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने त्यागी की पत्नी सहित पाँच लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही उसकी तीन लग्जरी गाड़ियाँ जब्त की हैं। वहीं, श्रीकांत को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमें बनाई हैं।

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को लिखे पत्र में त्यागी की गिरफ्तारी की माँग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि मामले की त्वरित और निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को निर्देश दें।

उधर वीडियो वायरल होने के बाद त्यागी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। नोएडा सेंट्रल की ADCP अंकिता शर्मा ने कहा कि जाँच के दौरान अगर जरूरी हुआ तो आरोपित के खिलाफ और भी धाराएँ जोड़ी जाएँगी।

नोएडा पुलिस ने त्यागी की गिरफ्तारी के लिए उसके फ्लैट पर छापा मारा, लेकिन वह परिवार सहित फरार बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस तलाशी में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की तीन लक्जरी गाड़ियाँ जब्त की है। उसने अपनी एक गाड़ी पर MLA लिखवाया हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वही श्रीकांत त्यागी है, जिसकी पत्नी ने फरवरी 2020 में एक महिला के साथ रंगरेलियाँ मनाते हुए उसे लखनऊ के फ्लैट में रंगों हाथ पकड़ा था। वह अपने बच्चों के साथ वहाँ पहुँच गई थी और जमकर हंगामा मचाया था। पत्नी ने त्यागी के खिलाफ गोमती नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था।

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी को पहले पुलिस की सुरक्षा भी मिली हुई थी, लेकिन दो साल पहले उसे हटा लिया गया था। पुलिस सुरक्षा के अलावा वह फर्जी तरीके से अपने साथ एस्कॉर्ट भी रखता था।

इधर, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा है कि त्यागी न किसान मोर्चा की राष्ट्रीयकारिणी का कभी सदस्य रहा है और ना ही अभी है।

दरअसल, शुक्रवार (5 जुलाई 2022) को नोएडा के सेक्टर 93 स्थित ओमेक्स सोसायटी का एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में त्यागी एक जगह पेड़ लगाते हुए दिख रहा है। इस पर महिला जब सवाल उठाती है को वह महिला के साथ गाली-गलौच करता है और फिर धक्का देता है। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि त्यागी ने सोसायटी के पार्क पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसको लेकर उसे नोटिस दिया गया था, लेकिन त्यागी ने इसे छोड़ने से इनकार कर दिया। त्यागी द्वारा पेड़ लगाने के दौरान महिला उससे इसी विषय पर बात करने की कोशिश कर रही थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -