Tuesday, May 20, 2025
Homeराजनीति'श्रीकांत त्यागी का BJP किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं': बोले पार्टी इकाई अध्यक्ष,...

‘श्रीकांत त्यागी का BJP किसान मोर्चा से कोई संबंध नहीं’: बोले पार्टी इकाई अध्यक्ष, महिला के साथ गाली-गलौच के मामले में पुलिस ने तेज कर दी तलाश

नोएडा पुलिस ने आरोपित श्रीकांत त्यागी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सेंट्रल नोएडा की ADCP ने कहा, "वीडियो 5 अगस्त 2022 को वायरल हुआ है। इसका नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया है। आरोपित की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं।"

नोएडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी नाम के शख्स को भाजपा (BJP) के किसान मोर्चा का नेता बताया जा रहा है। हालाँकि, भाजपा ने उसके पार्टी से जुड़े होने से इनकार किया था।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने इस बावत एक बयान भी जारी किया है। उधर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

मामला नोएडा के सेक्टर 93 के ओमेक्स सोसाईटी का है। यहाँ पेड़ लगाने के विवाद में एक महिला और श्रीकांत त्यागी के बीच शुरू हुए विवाद ने गाली-गलौज का रूप ले लिया। इसका वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गया।

कई लोगों और मीडिया संस्थानों ने इस वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी बताया। कुछ ने तो त्यागी को भाजपा विधायक तक बता डाला था। हालाँकि, बाद में आरोपित को विधायक बताने पर उन्हें माफ़ी भी माँगनी पड़ी।

आरोपित के भाजपा से जुड़े होने के आरोपों पर पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर के सफाई दी है। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा, “मैं आप सभी को अवगत करवाना चाहता हूँ कि श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में न था और न ही है। इसका किसान मोर्चे से कोई वास्ता नहीं है। सरकार और कानून उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करे।”

वहीं, नोएडा पुलिस ने आरोपित श्रीकांत त्यागी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सेंट्रल नोएडा की ADCP ने कहा, “वीडियो 5 अगस्त 2022 को वायरल हुआ है। इसका नोएडा पुलिस ने संज्ञान लिया है।”

ADCP ने आगे कहा, “मामले की FIR दर्ज कर फरार आरोपित श्रीकांत त्यागी की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। नोएडा पुलिस इस मामले में कठोर कार्रवाई अमल में लाएगी।” सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

वीडियो में श्रीकांत त्यागी नाम का व्यक्ति महिला के साथ सरेआम गाली-गलौच और हाथापाई करने की कोशिश करते हुए दिख रहा है। वहीं, वीडियो में यह भी दिख रहा है कि उसके आसपास खड़े लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुर्शिदाबाद में केवल हिंदू थे टारगेट, सोई रही बंगाल पुलिस: HC जाँच कमेटी की रिपोर्ट से TMC बेनकाब, बताया- MLA अमीरुल इस्लाम के आते...

कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा बनाई गई जाँच समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस हिंसा में ममता बनर्जी की सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के स्थानीय नेताओं की अहम भूमिका रही।

डोनाल्डुद्दीन अब्दुल बिन ट्रंपुद्दीन… अमेरिकी राष्ट्रपति को मुस्लिम बनने का मिला न्योता, नेटिजन्स ने नामों की कर दी बौछार: मिस्र के मौलाना का Video...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस्लाम मजहब कबूल करने का न्यौता मिला है। मिस्र के मौलाना अल-अदावी ने वीडियो में ट्रंप के लिए संदेश भेजा।
- विज्ञापन -