Homeराजनीतिआज शाम 8 बजे राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे PM मोदी, कुछ बड़े ऐलान किए...

आज शाम 8 बजे राष्ट्र को सम्बोधित करेंगे PM मोदी, कुछ बड़े ऐलान किए जाने की संभावना

प्रधानमंत्री बुधवार को ही राष्ट्र को सम्बोधित करने वाले थे लेकिन पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री व भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज के निधन के कारण इस कार्यक्रम को टाल दिया गया। अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि पीएम आज के अपने सम्बोधन में क्या नया ऐलान करते हैं?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार (जुलाई 8, 2019) को शाम 8 बजे देश को सम्बोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस सम्बोधन में जम्मू-कश्मीर को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। पीएम मोदी इस दौरान अनुच्छेद 370 के अहम प्रावधानों को निरस्त करने और जम्मू-कश्मीर को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में पुनर्गठित करने के सम्बन्ध में देश की जनता के साथ अपनी बात साझा करेंगे।

पीएम मोदी ने इससे पहले 27 मार्च को देश को सम्बोधित किया था। तब उन्होंने बताया था कि अंतरिक्ष में सक्रिय सैटेलाइट को मार गिरा कर भारत यह क्षमता हासिल करने वाले देशों में शुमार हो गया है। प्रधानमंत्री का यह सम्बोधन ऐसे समय में हो रहा है जब स्वतन्त्रता दिवस भी नजदीक है और लाल किले की प्राचीर से भी उनका भाषण होना है।

मीडिया रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री बुधवार (अगस्त 7, 2019) को ही राष्ट्र को सम्बोधित करने वाले थे लेकिन पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री व भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज के निधन के कारण इस कार्यक्रम को टाल दिया गया। अब सबकी नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि पीएम आज के अपने सम्बोधन में क्या नया ऐलान करते हैं?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -