Homeराजनीति'8 साल में मेट्रो का 500 km नया रूट बना, 1000 कम पर चल...

‘8 साल में मेट्रो का 500 km नया रूट बना, 1000 कम पर चल रहा काम’: PM मोदी ने केरल को दी ₹4600 करोड़ की योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने कहा, "भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ हम कार्रवाई करते हैं, इसलिए राष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण शुरू हुआ है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय केरल दौरे पर हैं। उन्होंने गुरुवार (1 सितंबर, 2022) को कोच्चि मेट्रो के विस्तारीकरण सहित विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया तथा तीन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए आधारशिला रखी है। प्रधानमंत्री ने कुरुप्पंथरा-कोट्टायम चिंगवनम खंड को जोड़ने वाली भारतीय रेलवे की 27 किलोमीटर की दोहरी लाइन का भी उद्घाटन किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज केरला का कोना-कोना ओणम के पावन उत्सव की खुशियों से सराबोर है। उत्साह के इस अवसर पर केरल को कनेक्टिविटी से जुड़ी 4600 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिला है।”

उन्होंने यह भी कहा, “हम भारतवासियों ने, आज़ादी के अमृतकाल यानी आने वाले 25 साल में विकसित भारत के निर्माण का विराट संकल्प लिया है। विकसित भारत के इस रोडमैप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बड़ा रोल है।”

मेट्रो के विकास पर बोलते हुए पीएम ने कहा, “बीते आठ वर्षों में केंद्र सरकार ने मेट्रो को अर्बन ट्रांसपोर्ट का सबसे प्रमुख साधन बनाने के लिए लगातार काम किया है। केंद्र सरकार ने मेट्रो को राजधानी से निकालकर, राज्य के दूसरे बड़े शहरों में भी विस्तार दिया है। हमारे देश में पहली मेट्रो करीब-करीब 40 साल पहले चली थी। उसके बाद के 30 साल में देश में 250 किलोमीटर से भी कम मेट्रो नेटवर्क तैयार हो पाया था। बीते 8 वर्षों में देश में मेट्रो का 500 किलोमीटर से ज्यादा का नया रूट तैयार हुआ है, 1000 किलोमीटर से अधिक के मेट्रो रूट पर पर काम चल रहा है।”

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने, नेदुम्बासरी में कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर जनसभा को संबोधित हुए कहा, “भ्रष्ट व्यक्तियों के खिलाफ हम कार्रवाई करते हैं, इसलिए राष्ट्रीय राजनीति में एक नया ध्रुवीकरण शुरू हुआ है।” उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने वालों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक समूह खुलकर आगे आ रहे हैं। वे एक गुट में संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। देशवासियों को ऐसे समूहों के प्रति सजग रहना होगा।”

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने पर बल दे रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना का बहुत बड़ा फायदा केरल के युवाओं को होगा। आजादी के अमृत काल में देश आधुनिक बुनियादी ढांचों पर बहुत ज्यादा बल दे रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -