Homeदेश-समाजUAE से लौटे शाहरुख खान को कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा, ₹18...

UAE से लौटे शाहरुख खान को कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा, ₹18 लाख की कई घड़ियाँ बरामद: 1 घण्टे पूछताछ के बाद भरना पड़ा ₹6 लाख का टैक्स

जाँच में कस्टम विभाग को शाहरुख के सामान से Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी व एप्पल सीरीज की घडियाँ भी मिली हैं। यही नहीं, उनके बैग्स से 6 घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर करीब एक घण्टे तक रोका गया। इस दौरान उनसे व उनकी टीम के सदस्यों से कड़ी पूछताछ की गई। इस दौरान कस्टम विभाग ने उनके बैग्स की जाँच की जिसमें उनके पास से महंगी घड़ियों के कवर व कुछ घड़ियाँ भी मिली। इन सारी घड़ियों की कीमत 18 लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है। इन घड़ियों के लिए शाहरुख को 6.83 लाख रुपए का टैक्स भरना पड़ा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान शुक्रवार (11 नवंबर 2022) देर रात करीब 1 बजे यूएई के शारजाह से मुंबई लौटे थे। इस दौरान वह अपनी मैनेजर पूजा, बॉडीगार्ड रवि समेत टीम के अन्य लोगों के साथ थे। गेट से निकलते समय कस्टम विभाग ने उन्हें रोक लिया और उनके सामान की जाँच की।

इस जाँच में कस्टम विभाग को Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी व एप्पल सीरीज की घडियाँ भी मिली हैं। यही नहीं, उनके बैग्स से 6 घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले। कस्टम ने इन घड़ियों का इवैल्यूएशन किया तो इन पर 17 लाख 56 हज़ार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी। जिसके बाद इस पर 6 लाख 87 हजार रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम ड्यूटी का यह बिल शाहरुख खान के क्रेडिट से भरा गया है।

बता दें, जाँच के दौरान कस्टम विभाग ने शाहरुख खान और उनकी टीम से करीब 1 घण्टे तक पूछताछ की है। हालाँकि, इसके बाद शाहरुख और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति दे दी गई। लेकिन, उनके बॉडीगार्ड रवि और टीम के अन्य सदस्यों को रोक कर रखा गया था। सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद शनिवार (12 नवंबर 2022) की सुबह 8 बजे कस्टम विभाग ने शाहरुख के बॉडीगार्ड सहित अन्य सदस्यों को भी छोड़ दिया था।

बता दें, शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म ‘जीरो’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे। तब उनकी यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब वह अपनी आगामी फ़िल्म पठान के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहिम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया स्टारर यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -