Homeविविध विषयमनोरंजन'परिवार के साथ गुजारूँगा समय': 'लाल सिंह चड्ढा' के धड़ाम होने के बाद आमिर...

‘परिवार के साथ गुजारूँगा समय’: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के धड़ाम होने के बाद आमिर खान ने एक्टिंग से लिया ब्रेक, ‘चैंपियंस’ में भी नहीं करेंगे काम

इसके सा​थ ही 'लाल सिंह चड्डा' के अभिनेता ने यह भी साफ कर दिया है कि वह 'चैंपियंस' फिल्म में काम नहीं करेंगे। हालाँकि, वो बतौर निर्माता इस फिल्म से जुड़े रहेंगे।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म के फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया है। दिल्ली में सोमवार (15 नवंबर, 2022) को हुए एक कार्यक्रम के दौरान आमिर खान ने खुलासा किया कि वह एक्टिंग से ब्रेक क्यों ले रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि एक एक्टर के रूप में वो जब भी कोई फिल्म कर रहे होते हैं, तो उसमें इतना खो जाते हैं कि उन्हें ये भी पता नहीं होता कि उनकी लाइफ में क्या हो रहा है।

उन्होंने बताया, “‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद भी मैं एक फिल्म करने की सोच रहा था, जिसका नाम ‘चैंपियंस’ है। फिल्म की स्क्रिप्ट काफी शानदार है, अच्छी स्टोरी और एक बेहतर फिल्म है। लेकिन, मुझे लगता है कि अब ब्रेक ले लेना चाहिए। मैं अपनी फैमिली, बच्चों और अम्मी के साथ समय बिताना चाहता हूँ।”

आमिर खान ने आगे कहा, “मैं लगभग 35 सालों से कम कर रहा हूँ और मेरा फोकस हमेशा से मेरे काम पर ही रहा है। मुझे लगता है कि जो लोग मेरे करीब हैं यह उनके लिए ठीक नहीं है। मुझे लगता है कि कुछ समय के लिए एक्टिंग से दूर जाने का यही सही समय है। मैं अलग तरीके से लाइफ का एक्सपीरियंस लेना चाहता हूँ। मैं अगले डेढ़ साल तक एक अभिनेता के रूप में काम नहीं करूँगा।”

इसके सा​थ ही ‘लाल सिंह चड्डा’ के अभिनेता ने यह भी साफ कर दिया है कि वह ‘चैंपियंस’ फिल्म में काम नहीं करेंगे। हालाँकि, वो बतौर निर्माता इस फिल्म से जुड़े रहेंगे। आमिर खान ने बताया कि वो लाइफ की उस स्टेज पर खड़े हैं, जहाँ वो अपने रिलेशनशिप्स को इन्जॉय करना चाहते हैं।

बता दें कि आमिर खान ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ के जरिए 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी और उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। हालाँकि, सोशल मीडिया पर बॉयकॉट के बाद उनकी यह फिल्म औंधे मुँह गिर गई। ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की रीमेक थी। ‘चैंपियन्स’ फिल्म की रीमेक पर जनवरी 2023 से काम शुरू हो जाएगा। फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्ना करेंगे। प्रसन्ना ‘शुभ मंगल सावधान’ का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं, इसके संगीत पर शंकर-एहसान-लॉय काम करेंगे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में 33000+ माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति, योगी सरकार ने मिशन मोड में की भर्तियाँ: योग्यता को मिला सम्मान, जानें कैसे लाखों छात्रों का...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन करते हुए वर्षों से चले आ रहे भर्ती संकट को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

जिस हिंदू की हत्या हुई, अपराधी भी वही: वाह रे सपाइयों तुम्हारें आगे तो गिरगिट भी शरमा जाए, असद के खिलाफ बोलने में जबान...

गाजियाबाद के सूर्यप्रताप हत्याकांड को सपा प्रवक्ता अमीक जामेई ने प्रेम-प्रसंग के नैरेटिव से जोड़ा, साथ ही उसने पुलिस एनकाउंटर पर भी सवाल दिए।
- विज्ञापन -