Homeविविध विषयमनोरंजनपहले आदिपुरुष का रिलीज डेट बदला, अब बदलेगा रावण का लुक: सैफ अली खान...

पहले आदिपुरुष का रिलीज डेट बदला, अब बदलेगा रावण का लुक: सैफ अली खान के ‘खिलजी’ दिखने को लेकर था विवाद, साफ होगी दाढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर्स ने सैफ के लुक में बदलाव का फैसला लिया। VFX की मदद से उनकी दाढ़ी हटाई जाएगी। इन बदलावों पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

अक्टूबर 2021 में फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का टीजर जारी हुआ था। इसके बाद फिल्म किरदारों के गलत चित्रण को लेकर विवादों में आ गया। इसे देखते हुए मेकर्स ने पहले फिल्म की रिलीज डेट बढ़ाकर 16 जून 2023 कर दी। अब खबर आ रही है कि किरदारों के लुक में भी बदलाव किया जाएगा। खासकर रावण के लुक में।

फिल्म में रावण का किरदार (Saif Ali Khan) ने निभाया है। उनके लुक को लेकर सबसे ज्यादा विवाद है। टीजर में सैफ को देखने के बाद लोगों ने कहा था कि वे रावण की बजाए खिलजी दिख रहे हैं। कुछ लोगों ने उनका लुक तैमूर, औरंगजेब जैसे इस्लामी आक्रांताओं की तरह भी बताया था।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म मेकर्स ने सैफ के लुक में बदलाव का फैसला लिया। VFX की मदद से उनकी दाढ़ी हटाई जाएगी। वैसे आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार इन बदलावों पर करीब 30 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

टीजर जारी होने के बाद जब रावण के लुक पर विवाद उठा था तो मनोज मुंतशिर ने उसका बचाव किया था। ‘आदिपुरुष’ के साथ बतौर डायलॉग राइटर और गीतकार जुड़े मुंतशिर ने कहा था, “हर युग की बुराई का अपना चेहरा होता है। अलाउद्दीन खिलजी इस दौर की बुराई का चेहरा है। हमने ‘आदिपुरुष’ के रावण को जानबूझकर ऐसा नहीं बनाया है। लेकिन वो खिलजी जैसा दिखता भी है तो इसमें कोई बुराई नहीं है।”

मालूम हो कि प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर ‘आदिपुरुष’ का 1.46 मिनट का टीजर 2 अक्टूबर 2022 को अयोध्या में रिलीज किया गया था। राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने 5 अक्टूबर 2022 को कहा था कि भगवान राम, हनुमान और रावण का चित्रण महाकाव्य के अनुसार नहीं है। ये फिल्म उनकी गरिमा के खिलाफ है। फिल्म बनाना कोई अपराध नहीं है, लेकिन उन्हें सुर्खियों में लाने के लिए जानबूझकर विवाद पैदा करने के लिए नहीं बनाया जाना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मोदी जी की सीता कौन हैं’: संसद में सनातन का मखौल बना नहीं भरा कॉन्ग्रेस का मन तो अब माता सीता का कर रही...

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से दूरी, राहुल गाँधी के बयान और प्रमोद तिवारी के 'मोदी की सीता' वाले बयान तक। पढ़िए कॉन्ग्रेस पर उठते सवाल।

जूडो में पहली बार गोल्ड, बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण और पैरा खिलाड़ियों का धमाका: ग्लासगो में भारत के 39 पदकों की पूरी कहानी

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने 13 स्वर्ण सहित 39 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। कई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
- विज्ञापन -