Homeराजनीति'यात्रीगण कृपया ध्यान दें, डिंपल भाभी को जिताएँ': इटावा रेलवे स्टेशन पर इन्क्वायरी रूम...

‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें, डिंपल भाभी को जिताएँ’: इटावा रेलवे स्टेशन पर इन्क्वायरी रूम से अनाउसमेंट, जिंदाबाद के भी लगे नारे

ट्रेन की जानकारी देने वाले माइक से 'यात्रीगण कृपया ध्यान दें, डिंपल भाभी को जिताएँ' का अनाउसमेंट किया गया।चश्मदीदों के मुताबिक यह अनाउसमेंट 15 से 20 बार किया गया।

उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन पर मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में अनाउसमेंट किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार इन्क्वायरी रूम से शनिवार (26 नवम्बर 2022) की रात 11 बजे के करीब उनके समर्थक में अपील की गई। बीजेपी ने आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत का फैसला किया है। रेलवे मामले की जाँच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार रात लगभग 11 बजे यात्रियों को ट्रेन की जानकारी देने वाले माइक से ‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें, डिंपल भाभी को जिताएँ’ का अनाउसमेंट किया गया। पहले तो यात्री कुछ समझ नहीं पाए। चश्मदीदों के मुताबिक यह अनाउसमेंट 15 से 20 बार किया गया।

इस दौरान ‘डिंपल यादव जिंदाबाद’ के नारे लगने की भी खबर है। चश्मदीदों के अनुसार रात के समय इन्क्वायरी रूम खाली था। कुछ लोग उसमें घुस गए और ये हरकत की। अनाउसमेंट सुनकर जब तक लोग इन्क्वायरी रूम पहुँचे वे लोग निकल चुके थे। चंद्रवीर नामक एक प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि यह हरकत रेलवे यूनियन से जुड़े कुछ लोगों ने की है जो प्रयागराज जा रहे थे। अनाउंसमेंट करने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारी मंशा मुंडा ने इसे नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन की गई हरकत बताया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट सीनियर अधिकारियों को भेजी जा रही है। मैनपुरी से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे समाजवादी पार्टी की बौखलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सपा ने अभी से हार मार ली है। शाक्य ने इस हरकत की शिकायत चुनाव आयोग से करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर आगामी 5 दिसम्बर 2022 को उपचुनाव होना है। समाजवादी पार्टी ने यहाँ से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -