Homeराजनीतिपाँव छुए, साथ बैठ कर पी चाय... मतदान करने से 1 दिन पहले माँ...

पाँव छुए, साथ बैठ कर पी चाय… मतदान करने से 1 दिन पहले माँ हीराबेन के चरणों में PM मोदी: अंतिम चरण में 93 सीटों पर होनी है वोटिंग

बता दें कि गुजरात में साल 1998 से अब तक लगातार भाजपा की ही सरकार है। गुजरात में एक पूरी पीढ़ी अब केवल भाजपा शासित राज्य में पली-बढ़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीटें मिलीं थीं।

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार (5 दिसंबर, 2022) को दूसरे चरण का मतदान होना है। इससे पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुँच गए हैं, जहाँ उन्होंने गाँधीनगर जाकर अपनी माँ हीराबेन से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया है। पीएम मोदी अहमदाबाद के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के मतदाता हैं, दूसरे चरण के मतदान में वह यहाँ मतदान करेंगे।

रविवार (4 दिसंबर, 2022) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुँचे थे। वहाँ से वह सीधे गाँधीनगर में माँ के घर पहुँचे और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीएम लगातार अपनी माँ से बातचीत करते दिखाई दिए। माँ हीराबेन के निवास पर उन्होंने चाय भी पी है। करीब आधे घंटे चली इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय ‘कमलम’ के लिए रवाना हुए।

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार (5 दिसंबर 2022) की सुबह 8:30 बजे साबरमती विधानसभा क्षेत्र के राणीप में मतदान करेंगे। गुजरात चुनाव के लिए होने वाले दूसरे चरण के मतदान में, मध्य गुजरात और उत्तर गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान होना है, जिसमें 74 सामान्य तो 6 एससी और 13 सीटें एसटी की हैं। इन 93 सीटों में कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें, 69 महिला उम्मीदवार तथा 764 पुरुष उम्मीदवार हैं।

बता दें कि गुजरात में साल 1998 से अब तक लगातार भाजपा की ही सरकार है। गुजरात में एक पूरी पीढ़ी अब केवल भाजपा शासित राज्य में पली-बढ़ी है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 99 सीटें मिलीं थीं। जबकि कॉन्ग्रेस को 77 सीटें हासिल हुईं थीं। अब तक सामने आए ओपिनियन पोल में भाजपा बड़े बहुमत के साथ राज्य में एक बार फिर सत्ता में काबिज होती दिख रही है।

‘ABP C-VOTER’ के ओपिनियन पोल के अनुसार, गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सीटों में बड़ी बढ़त देखने को मिल सकती है। फिलहाल, गुजरात की कुल 188 सीटों में से भाजपा के पास 99 हैं। वहीं, इस ओपिनियन पोल के हिसाब से भाजपा 135 से 143 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूम में सामने आएगी। यानी गुजरात मे भाजपा को 40 सीटों का लाभ होता दिख रहा है। जबकि कॉन्ग्रेस 36-44 सीट और आम आदमी पार्टी 0-3 सीट मिलने का अनुमान है।

गुजरात में प्रत्येक पार्टी के वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 63%, कॉन्ग्रेस को 9%, आप को 19% और अन्य को 2% वोट मिलने का अनुमान है। दोनों ही चरणों के परिणाम गुरुवार (8 दिसंबर 2022) को सामने आएँगे। इसी दिन हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम भी घोषित किया जाना है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘फोर्स्ड लेबर’ के नाम पर भारत पर 12.5% टैरिफ का USTR प्रस्ताव: क्या सुप्रीम कोर्ट से झटका खाने के बाद ट्रंप खोज रहे नया...

USTR ने भारत सहित कई देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव दिया है। भारत ने कहा कि प्रक्रिया जारी है और फैसला अभी बाकी है।

टिंडर से दोस्ती, ₹50 लाख की फिरौती और हथौड़े से कत्ल: DU के छात्र आयुष नौटियाल की हत्या केस में इश्तियाक अली दोषी, पढ़ें-...

2018 के चर्चित आयुष नौटियाल मर्डर केस में कोर्ट ने इश्तियाक अली को दोषी करार दिया। पढ़ें अपहरण, फिरौती, हत्या और पुलिस जाँच की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -