Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षासीमा पार की जा रही थी हमले की साजिश, भारतीय सेना को भनक लगते...

सीमा पार की जा रही थी हमले की साजिश, भारतीय सेना को भनक लगते ही 2 बैट कमांडो ढेर, कई घायल

उनके कुछ करने से पहले भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के 2 कमांडो ढेर कर दिए। सेना की इस कार्रवाई में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। बैट के इन कमांडोज के दस्ते में पाकिस्तानी सेना के जवानों के अलावा जैश के आतंकी भी शामिल थे।

पाकिस्तान भारत की पीठ पीछे वार करने की आदतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार जम्मू-कश्मीर में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन संतोष की बात ये है कि घाटी में तैनात भारतीय सेना के जवान भी शांत नहीं बैठे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आज भारतीय सेना ने पाक की बॉर्डर एक्शन टीम के नापाक इरादों को त्वरित कार्रवाई करके ध्वस्त कर दिया।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार सीमा पार पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम नापाक हरकत को अंजाम देने की फिराक में थी, जिसके लिए नियंत्रण रेखा पर उन्होंने 100 कमांडो को भी तैनात किया था।

लेकिन अपने मनसूबों में वह कामयाब हो पाते इससे पहले भारतीय सेना को उनके इरादों की भनक लग गई और उनके कुछ करने से पहले भारतीय जवानों ने पाकिस्तान के 2 कमांडो ढेर कर दिए। सेना की इस कार्रवाई में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैट के इन कमांडोज के दस्ते में पाकिस्तानी सेना के जवानों के अलावा जैश के आतंकी भी शामिल थे।

इसके अलावा बता दें कि पाकिस्तान सेना लगातार उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का प्रयास कर रही है। जिसका उसे भारतीय सेना से मुँहतोड़ मिल रहा है। उसने अपनी इन्हीं घटिया हरकतों के चलते कल यानी मंगलवार को सुंदरबनी सेक्टर के रिहायशी इलाकों में गोलीबारी भी की थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -